सीएम योगी के सख्त रुख से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, मरीज माफिया पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी

गोरखपुर/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के बाहर लंबे समय से सक्रिय मरीज माफिया और उनके नेटवर्क पर अब प्रशासन शिकंजा कसने जा रहा है।

दरअसल, जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के आसपास लगातार अव्यवस्था और मरीजों से लूट-खसोट की शिकायतें सामने आ रही थीं। गंभीर बीमारी या सड़क हादसे जैसी स्थिति में पीड़ितों को गुमराह कर निजी अस्पतालों और फर्जी मेडिकल स्टोर्स तक खींचने वाले माफिया अब नकेल कसने की जद में हैं। ये माफिया न केवल एंबुलेंस ऑपरेटरों से जुड़े हैं, बल्कि कई छोटे-बड़े फर्जी अस्पतालों और मेडिकल स्टोर्स तक इनका नेटवर्क फैला हुआ है।

मुख्यमंत्री ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसी भी कीमत पर मरीजों के शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि माफिया ही नहीं, बल्कि उन्हें संरक्षण देने वाले तत्वों की भी पहचान कर कठोर कार्रवाई की जाए।

प्रशासन ने भी मरीजों की सुरक्षा और पारदर्शी चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीम गठित करने की तैयारी शुरू कर दी है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अस्पतालों के आसपास सक्रिय दलालों, फर्जी मेडिकल स्टोर्स और संदिग्ध एंबुलेंस संचालकों की लिस्ट बनाई जा रही है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर छापेमारी और लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई देखने को मिलेगी। इसके साथ ही अस्पतालों के आसपास सीसीटीवी मॉनिटरिंग और सतर्कता बढ़ाई जाएगी, ताकि मरीजों के साथ किसी भी तरह की धोखाधड़ी न हो सके।

सरकार की इस सख्ती से जहां मरीज और उनके परिजन राहत महसूस कर रहे हैं, वहीं लंबे समय से सक्रिय मरीज माफिया और उनके संरक्षक अब दहशत में हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग! सीने पर बैंडेज वाली तस्वीर वायरल, दिशा पाटनी से मुलाकात की चर्चा

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर सामने आई फायरिंग की…

20 minutes ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षा का भरोसा, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों…

32 minutes ago

बच्चों के फोन में छिपे ऐप्स का कैसे लगाएं पता? जानिए आसान ट्रिक्स

स्मार्टफोन में छिपे ऐप्स का ऐसे लगाएं पता! Android और iPhone यूजर्स अपनाएं ये आसान…

1 hour ago

रामलीला में हाथी बना आफत! चार बाइकें, टेंपो और बिजली पोल क्षतिग्रस्त, घंटों नहीं संभले हालात

प्रतीकात्मक AI निर्मित रामनगर की रामलीला में नहीं हुआ राम-रावण युद्ध वाराणसी/रामनगर (राष्ट्र की परम्परा…

2 hours ago

नेपाल से बिहार जा रहा था 3 करोड़ का गांजा! ट्रक में बने थे दो गुप्त तहखाने, DRI की छापेमारी में 591 किलो खेप बरामद

AI निर्मित कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग पर DRI का बड़ा एक्शन, बोनट के ऊपर…

2 hours ago

ट्रक-स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, चार की मौत से पसरा मातम

वाराणसी में भीषण सड़क हादसा: विंध्याचल से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो को ट्रक ने…

2 hours ago