सीएम योगी देंगे 18 सौ करोड़ रुपये की टाउनशिप की सौगात

शुक्रवार को मुख्यमंत्री के हाथों
मिलेगा होली का बम्पर उपहार

76 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे सीएम

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर को बम्पर होली गिफ्ट देंगे। वह करीब 18 सौ करोड़ रुपये की आवासीय टाउनशिप की सौगात देते हुए 25 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 51 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। ये सभी परियोजनाएं गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की हैं। मुख्यमंत्री 1877.61 करोड़ रुपये की 76 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।
लोकार्पण और शिलान्यास का यह कार्यक्रम शुक्रवार को दोपहर बाद मानबेला में होगा। बदलते और विकसित होते गोरखपुर में आवासीय जरूरतों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। इन जरूरतों को पूरा करने के लिए जीडीए ने 207 एकड़ क्षेत्रफल में राप्तीनगर विस्तार एवं स्पोर्ट्स सिटी नाम से टाउनशिप की परियोजना तैयार की है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 1799 करोड़ रुपये है। इस परियोजना समेत मुख्यमंत्री करीब 1858 करोड़ रुपये की 25 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास की अन्य प्रमुख परियोजनाओं में 17.21 करोड़ रुपये की लागत से वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला में महंत अवेद्यनाथ ज्ञान विज्ञान पार्क की स्थापना, 13.47 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल रोड पर चरगांवा के करीमनगर चौराहे को जोड़ने वाले स्मार्ट सड़क, 10 करोड़ रुपये की लागत से वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के अनुरक्षण और रामगढ़ताल में क्रीड़ा गतिविधियों के संचालन से जुड़े कार्य शामिल हैं।
इस अवसर पर सीएम योगी 19.81 करोड़ की 51 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। इनमें सिविल लाइंस में सिटी मॉल के सामने 1.78 करोड़ रुपये की लागत से बने गोरखपुर हाट, 3.60 करोड़ रुपये की लागत से सोनबरसा में स्मार्ट स्कूल एवं ग्राम पंचायत भवन, 2.04 करोड़ रुपये की लागत से नया सवेरा पर फूड जोन (120 कियोस्क) का निर्माण प्रमुख रूप से सम्मिलित है। इसके साथ ही 42 प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के कायाकल्प का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री के हाथों होगा।

एमएमएमयूटी में सीएम करेंगे फार्मेसी बिल्डिंग का शिलान्यास

जीडीए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को ही मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में चार मंजिली फार्मेसी बिल्डिंग का शिलान्यास करेंगे। इसके निर्माण पर 24.69 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

ओडिशा के कटक में अस्पताल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; कई झुलसे

कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…

6 hours ago

गैस संकट पर राहत: LPG बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने कहा – ईंधन की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…

8 hours ago

2026 विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…

8 hours ago

गोरखपुर में “विशाल भारत का भूगोल” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 300 से अधिक शोध प्रस्तुत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…

9 hours ago

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

17 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

19 hours ago