महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सूबे के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद महराजगंज के लिये 94036.59 लाख की लागत से 505 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने 54309.22 लाख की लागत वाली 245 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 39727.37 लाख की लागत की 260 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि धनतेरस और दीपावली से ठीक पहले जनपद को 940 करोड़ रुपये का उपहार मिला है। इसमें चौक के लिए सोने में सुहागा हो गया है। विकास और विरासत का निरंतर समन्वय मिले। इसके लिए लेहड़ा, चौक, सोनाड़ी मंदिर समेत पौराणिक और ऐतिहासिक धर्मस्थलों के विकास का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार अपने स्तर पर कार्य कर रही है। हाईवे, स्कूल, मेडिकल कालेज, आइटीआइ, इंजीनियरिंग कालेज, बेसिक, पीएम श्री विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, रेलवे स्टेशन बनाने व उद्योग धंधे स्थापित करने के कार्यक्रम चल रहे हैं। लेकिन इसमें क्या सिर्फ सरकार की ही जिम्मेदारी है, इसमें नगर निकाय और अन्य संस्थाओं की क्या भूमिका हो सकती है। इस पर विचार करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि 28 अक्टूबर से 15 नवंबर तक प्रदेशवासियों को 24 घंटे बिजली मिलेगी। पहली बार 19 दिन तक नहीं होगी कटौती। उन्होंने कहा कि 940 करोड़ की परियोजना में स्टेडियमए, क्रिकेट मैदान, फुटबाल आदि खेल सहित कई योजनाएं हैं। पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत 556 पटरी व्यापारियों को बैंक से कम ब्याज पर ऋण देकर इस योजना का लाभ दिया गया है। चौक में 3704 लोगों को आवास मिला। चार आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण हो रहा है।
उन्होंने कहा कि बीसी सखी योजना के तहत गांव की 42 हजार बेटी, बहू बीसी सखी के रूप में उत्तर प्रदेश में कार्य कर रही हैं। गांव में एक कन्वेशन सेंटर के अंतर्गत निर्मित भवन का यूजर चार्ज कम से कम रखते हुए एक व्यक्ति को रख-रखाव के लिए रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस अवसर पर महराजगंज के सांसद व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, बिसवां विधायक प्रेमसागर पटेल, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, चौक नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता देवी, डीएम अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा, सीडीओ अनुराज जैन, एडीएम डा. पंकज कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कभी घरों की मुंडेर, आंगन और खलिहानों में सुबह की पहली…
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। देश के बड़े उद्योगपतियों में शामिल अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती…
कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। New Zealand national cricket team ने Sri Lanka national cricket team…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों के पर्व होली से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी…