जम्मू-कश्मीर में डोडा ज़िले में बादल फटने से तबाही, कई घर क्षतिग्रस्त

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) डोडा ज़िले में मंगलवार सुबह बादल फटने की घटना से अचानक आई बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इस आपदा में अब तक 10 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि हुई है। राहत की बात यह है कि किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

यह घटना ऐसे समय में हुई जब भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही कठुआ, सांबा, डोडा, जम्मू, रामबन और किश्तवाड़ ज़िलों सहित जम्मू संभाग के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था।

स्थिति और प्रशासन की तैयारी तवी नदी उफान पर है और कई छोटी-बड़ी नदियों व नालों का जलस्तर पहले ही खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।अधिकारियों के अनुसार, रात तक जलस्तर और बढ़ने की आशंका है।प्रशासन ने लोगों को जल निकायों और भूस्खलन संभावित इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है।

एहतियातन, मंगलवार को जम्मू संभाग के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रखे गए। कश्मीर घाटी में भी असर ,दक्षिणी कश्मीर में मध्यम से भारी वर्षा,ऊँचाई वाले इलाकों में भारी बारिश, मध्य कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश, उत्तरी कश्मीर में हल्की बारिश या शुष्क मौसम दर्ज किया गया।

हालाँकि, झेलम नदी के लिए अभी बाढ़ की कोई औपचारिक चेतावनी जारी नहीं हुई है, लेकिन जलस्तर में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।

Editor CP pandey

Recent Posts

पिकअप–बाइक हादसे में आग का तांडव, महिला की मौके पर मौत

तड़के हुए सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जनपद के खुखुंदू…

27 minutes ago

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र साकेत का शव बरामद

नई दिल्ली/सैन फ्रांसिस्को (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में 9 फरवरी से लापता 22 वर्षीय भारतीय…

39 minutes ago

संत कबीर नगर के तामेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर उमड़ा जनसैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शिवधाम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिले का प्रसिद्ध तामेश्वरनाथ…

44 minutes ago

शराब के नशे में रिश्तों का खून, मेरठ के लावड़ में सनसनी

खाने के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई का गला रेतकर किया कत्ल, गांव…

44 minutes ago

चाकूबाजी से युवक की मौत, इलाके में फैला तनाव

देशी शराब ठेके के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, रसड़ा-बलिया मार्ग जाम बलिया (राष्ट्र…

2 hours ago

शंभू गर्ल्स हॉस्टल में CBI की छानबीन, NEET छात्रा मौत केस में नए संकेत

पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI जांच में बड़ा मोड़, शंभू गर्ल्स हॉस्टल से अहम…

2 hours ago