बंद मकान को बनाया निशाना: बांसडीहरोड में लाखों की चोरी, तीन कमरे खंगाले, जेवर-नगदी गायब


बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में रविवार रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी अशोक पांडे अपनी पत्नी के साथ घर पर अकेले रहते हैं, जबकि उनके पुत्र दिल्ली में निवास करते हैं।
बताया जा रहा है कि बीते 5 अप्रैल को अशोक पांडे की पत्नी की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए दंपति दिल्ली रवाना हो गए थे। इसी दौरान उनका मकान कई दिनों तक बंद रहा, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने सुनियोजित तरीके से घर में सेंध लगा दी।
सोमवार सुबह पड़ोसियों ने जब घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा तो उन्हें शक हुआ। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे और थोड़ी ही देर में गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई। घर के अंदर जाकर देखने पर परिजनों की महिलाओं के होश उड़ गए। तीन कमरों के ताले टूटे पड़े थे और आलमारियां व बक्से पूरी तरह से खंगाले जा चुके थे।
चोरों ने घर में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ करते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 25 से 30 लाख रुपये की चोरी की आशंका जताई जा रही है। इसमें लगभग तीन किलो चांदी के बर्तन, पुश्तैनी सोने के आभूषण और कुछ नकदी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें – कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष को मातृ शोक कांग्रेस व अन्य दलों के लोगों ने दी विनम्र श्रद्धांज

पीड़ित अशोक पांडे ने फोन पर बताया कि अचानक घर छोड़कर जाने के कारण वे सामान को सुरक्षित ढंग से व्यवस्थित नहीं कर पाए थे। उन्होंने आशंका जताई कि चोरी का वास्तविक आंकड़ा उनके वापस लौटने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
घटना की सूचना मिलते ही बांसडीहरोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि परिवार कई दिनों से घर से बाहर था, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोरी किस दिन हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
गांव में इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में रात के समय गश्त बढ़ाई जानी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

टीसीएस के साथ डीडीयू का करार, 2400 विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…

8 hours ago

31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…

8 hours ago

नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: प्रो. पूनम टंडन

एनसीसी शिविर में 500 कैडेट्स ने ली नशा मुक्ति की शपथ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीन…

9 hours ago

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के सूत्र

चितरंगी (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े…

9 hours ago

एसडीएम के आश्वासन पर सपा नेता विजय रावत ने समाप्त की भूख हड़त

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…

10 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी सफलता: 8 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व ₹6,900 नकद बरामद

रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा…

10 hours ago