अंतर्राष्ट्रीय नदी संधान दिवस पर राप्ती नदी के तट पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
14 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय नदी संधान दिवस के अवसर पर राप्ती नदी के तट, नगर निगम गोरखपुर के निर्देश पर संवेदना डेवलपमेंट सोसाइटी की टीम द्वारा राजघाट एवं रामघाट पर एक स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन सुबह 8:00 बजे से किया गया । जिसमें नदियों में फैल रही गंदगी के बारे में लोगों को जागरुक करते हुए साफ सफाई कराई गई। इस अवसर पर लोगों को जागरुक करते हुए सफाई मित्र सौरभ मिश्रा ने बताया कि नदी में फूल माला कचरा पॉलिथीन आदि को ना बहाए । नदी को साफ रखें तथा खुले में शौच आदि ना करें। इस अवसर पर एक रैली निकालकर पंपलेट देकर स्थानीय मोहल्ले वासियों को जागरूक किया गया कि आप लोग अपने आसपास गंदगी ना फैलाएं नदी तालाब को स्वच्छ रखें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसडीएस की टीम के सभी जोनल व सफाई मित्र उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

ओडिशा के कटक में अस्पताल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; कई झुलसे

कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…

6 hours ago

गैस संकट पर राहत: LPG बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने कहा – ईंधन की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…

8 hours ago

2026 विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…

8 hours ago

गोरखपुर में “विशाल भारत का भूगोल” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 300 से अधिक शोध प्रस्तुत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…

9 hours ago

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

16 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

19 hours ago