सार्वजनिक स्थलों की गयी सफाई, ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) घरों के पास गंदगी न करने, नालियों में कूड़ा कचरा न डालने की दी गयी सलाह।
जिला प्रशासन द्वारा संचारी रोग नियंत्रण के लिए सफाईकर्मियों को स्वच्छता पखवारा के तहत रोस्टर बनाकर सफाई कार्य करने व लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। इस क्रम संचारी रोग नियंत्रण पखवारा आयोजित किया गया है। इस क्रम में अभियान के अंतिम दिन दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत रकबा दुलमापट्टी में रोस्टर के तहत सफाईकर्मियों ने साफ-सफाई किया व ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। शनिवार को दल नायक लालबाबू यादव के नेतृत्व में ओमप्रकाश यादव, जितेंद्र प्रसाद, श्रवण पाण्डेय, आसाराम प्रसाद, शीला देवी, अतवारी देवी, मंजू देवी, उर्मिला देवी, ध्रुव खरवार, सुरेंद्र गुप्ता, तूफानी शर्मा, वीरेंद्र कुशवाहा, महन्थ प्रसाद की टीम ने निर्धारित रोस्टर के मुताबिक समूचे गांव की सफाई की। इसमें प्रमुख रुप से सरकारी विद्यालय, इंडिया मार्क हैंडपंप, शौचालय, पंचायत भवन, छठ स्थान, मेनरोड, सड़क, चकरोड आदि की सफाई हुई। दलनायक ने बताया कि दिपावली पर्व सफाई व सब रोगों की एक दवाई, घर में रखो साफ-सफाई का संदेश देकर लोगों को संचारी रोग नियंत्रण के लिए घरों के पास गंदगी न करने नालियों में कूड़ा कचरा न डालने की सलाह दी गई है व साफ सफाई पर विशेष जोर दिया गया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

58 minutes ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

1 hour ago

स्टेशन रोड निविदा में लापरवाही पर भड़का आक्रोश

एसडीएम से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय समानता दल–सीपीआई प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिले उपजिलाधिकारी ज्ञापन कार्यालय पर…

1 hour ago

आपसी भाईचारा प्रेम और सद्भाव कायम रखना सबका नैतिक कर्तव्य-बिशप यूजीन जोसेफ

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)कैंटोंमेंट स्थित बिशप हाउस परिसर में जैसे ही अज़ान कि सदाएं बुलंद हुई,…

1 hour ago

देवरिया के तीन रक्तवीर आगरा में प्रदेश सेवारत्न अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वाले देवभूमि देवरिया जिले…

2 hours ago

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

21 hours ago