स्वच्छता दिवस को स्वच्छता आहार दिवस के रूप में मनाया गया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा) सम्पूर्ण भारतीय रेलवे के साथ–साथ वाराणसी मंडल पर 16 सितम्बर से 02 अक्टूबर,2023 तक स्वच्छता ही सेवा थीम पर आठवां “स्वच्छता पखवाड़ा” चलाया जा रहा है । इसी क्रम में वाराणसी मंडल पर इस पखवाड़े के अंतर्गत 24 सितम्बर,2023 का दिन “स्वच्छ आहार” दिवस के रूप में मनाया गया, जिसके अन्तर्गत स्टेशनों के खानपान इकाईयों पर, पेन्ट्रीकारों में तथा गाड़ियों में उपलब्ध खानपान सुविधाओं के स्वच्छता की गहन जांच की गई।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव द्वारा नामित अधिकारीयों ने मंडल पर मोबाईल वेंडरों एवं वाराणसी मंडल पर चलने वाली गाड़ियों के पेंट्रीकार का उच्च गुणवत्ता युक्त सफाई सुनिश्चित की गई ।
इस अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर(Enhm) अपूर्व स्वर्णकार के नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़ा 2023 के अंतर्गत स्वच्छ आहार दिवस के परिप्रेक्ष्य में प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर फूड स्टॉल का निरीक्षण किया गया, साथ ही प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर श्रमदान, पौधारोपण एवं जनजागरूकता रैली कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया ।
वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(Enhm) अपूर्व स्वर्णकार के नेतृत्व में प्रमुख स्टेशनों पर वरिष्ठ रेल अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा स्टेशनों पर उपलब्ध खानपान स्टाल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंडल के बनारस,वाराणसी सिटी,बलिया , गाजीपुर सिटी , आजमगढ़,मऊ , भटनी,सीवान एवं छपरा स्टेशनों पर जन आहार, कैंटीन ,खान-पान स्टाल , फूड प्लाजा, लोकल वेंडरों के पास उपलब्ध खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता की जाँच की गयी ,हाईजीन चेक किया गया और साफ- सफाई के लिए आवश्यक निर्देश दिए गये , इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने एवं सूखे और गिले कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी ।
इसी क्रम में देवरिया स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत ” स्वच्छ आहार” के अंतर्गत सभी फूड स्टॉल और रेलवे कैंटीन का निरीक्षण किया गया और पूर्वोत्तर रेलवे जयप्रकाश नारायण स्काउट ग्रुप भटनी के ग्रुप लीडर अनिल कुमार स्काउट मास्टर विनोद कनौजिया रोवर लीडर रंजन खरवार ,जागी प्रसाद शाह, सत्य प्रकाश पटेल, विनय कुमार शर्मा, दीपांशु श्रीवास्तव ,सत्यम खरवार आरिफ अंसारी, महावीर प्रसाद गुप्ता आदित्य कुमार गुप्ता ,रंजीत कुमार गुप्ता आदर्श सिंह ,धीरज कुमार कनौजिया आदि बच्चे का सहयोग साराहनीय रहा। स्काउट एवं गाइड के बच्चो द्वारा स्वतछता रैली निकाल कर पैसेंजर्स को सफाई के प्रति जागरूक किया गया और स्काउट एवं गाइड द्वारा स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर यात्रियों एवं कर्मचारियों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया तथा “सिंगल यूज प्लास्टि “का अपयोग करना बंद करने एवं कपड़ा के बने थैली का उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया।
स्वच्छ आहार के दौरान स्टेशनों एवं रेलवे परिसरों में गन्दगी से होने वाले नुकसान पर यात्री जनता में पम्फलेट बांटे गये। आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति स्वउत्प्रेरित होने एवं जागरूक रहने हेतु प्रचार-प्रसार की दृष्टि से स्टेशनों पर ऑडियो/ वीडियो संदेशों के माध्यम से आम जन को जागरूक किया गया ।

Editor CP pandey

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

6 hours ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

7 hours ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

7 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

7 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

9 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

10 hours ago