मीरपुर में क़र्बला की सफाई कार्य प्रारंभ, ग्राम प्रधान आरज़ू काज़मी की देखरेख में चला स्वच्छता अभियान

सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। आगामी मोहर्रम को दृष्टिगत रखते हुए मीरपुर के ऐतिहासिक क़र्बला परिसर की सफाई का कार्य ग्राम प्रधान आरज़ू काज़मी की देखरेख में कराया जा रहा है। सफाईकर्मी और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से करबला परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
ग्राम प्रधान आरज़ू काज़मी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर साफ-सफाई कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “मोहर्रम श्रद्धा और अकीदत का प्रतीक है, ऐसे में यह हमारी ज़िम्मेदारी बनती है कि हम करबला की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करें।”
स्थानीय नागरिकों — दिलावर काज़मी, सलमान, शाह मोहम्मद, सई मो, तौफीक अहमद, इसराइल अहमद, अब्दुल ख़ालिक़, वसीम अहमद, उदय भान, श्याम लाल, जमाल काज़मी, अफ़सर चौधरी, रौव्वाब अली खाँ, इस्तियाक आदि ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण ताज़ियादारी और अकीदतमंदों की आवाजाही के लिए आवश्यक है। उन्होंने मांग की कि करबला परिसर में पेयजल, रात्रिकालीन रोशनी एवं साफ-सफाई की व्यवस्था निरंतर बनी रहे।
ग्राम प्रधान आरज़ू काज़मी ने आश्वस्त किया कि मोहर्रम के अवसर पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं — स्वच्छता, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था — को प्राथमिकता के आधार पर समय से सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे मोहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

सीमा पार नेटवर्क पर शिकंजा, परसा मलिक पुलिस ने तस्कर दबोचा

परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…

13 minutes ago

Bahraich: 10वीं के छात्रों की बाइक को बस ने मारी टक्कर, दो की मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Bahraich में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो…

14 minutes ago

ट्रंप का ओबामा पर ‘एलियन जानकारी लीक’ का आरोप, UAP-UFO बहस तेज

अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…

14 minutes ago

पूर्वांचल में 140 उद्यमों को सहयोग देगी जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल, सात जिलों में नया कोहोर्ट शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल करते हुए जागृति उद्यम…

14 minutes ago

असंसदीय शब्द पर बवाल: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया खेद

मध्य प्रदेश विधानसभा में विवाद: कैलाश विजयवर्गीय के असंसदीय शब्द पर हंगामा, मोहन यादव ने…

1 hour ago

15 अप्रैल को जारी होगी देवरिया पंचायत की अंतिम निर्वाचक नामावली

देवरिया त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण 2026: अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को देवरिया (राष्ट्र…

1 hour ago