बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
सिकन्दरपुर नगर के बेल्थरा मार्ग पर पिछले एक सप्ताह से नाले की सफाई के बाद निकाला गया मलबा सड़क पर ही पड़ा हुआ है। सफाई तो हुई, लेकिन मलबा नहीं उठाए जाने से राहगीरों व दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है। बरसात के कारण गन्दा पानी और कचरा कीचड़ में बदलकर सड़क पर फैल गया है, जिससे पैदल चलना मुश्किल हो गया है। कई लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। दुकानदारों का कहना है कि गंदगी देखकर ग्राहक दुकान पर रुकने से बच रहे हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सफाई अभियान अधूरा है। नाले से गाद तो निकाल दी गई, लेकिन उसे सड़क से नहीं हटाया गया। लोगों का कहना है कि मलबा हटाए बिना सफाई का कोई मतलब नहीं है। इससे मच्छरों व संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। इस बाबत अधिशासी अधिकारी मनोज पांडे ने बताया कि नाले की सफाई की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि “मलबा अभी हटाया नहीं जा सका है, लेकिन जल्द ही उसे उठवा लिया जाएगा।”
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…
विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…
दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…
छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…