वन स्टॉप सेन्टर में नहीं हो रही सफाई- विकास गोस्वामी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज विकास गोस्वामी द्वारा सखी वन स्टॉप सेन्टर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं पायी गयी।
निरीक्षण के दौरान प्रशासक मृतिका दूबे द्वारा बताया गया कि अभी तक न ही रात अथवा दिन का ड्यूटी रोस्टर बना है। सेन्टर के बाथरूम की साफ-सफाई नहीं हुयी हैl जिसके बावत पूर्व के निरीक्षण में भी सम्बन्धित को निर्देशित किया गया था। सेन्टर पर नियुक्त पैरा मेडिकल नर्स सुमित्रा लगातार अनुपस्थित चल रही है।
उक्त समस्याओं के बावत प्रशासक को उचित व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जाने हेतु अपर जिला जज द्वारा निर्देशित किया गया। उन्होंने करीब 11 दिन से रह रही संवासिनी ज्योति से बात-चीत की, उसने बताया कि किसी बात पर हुए विवाद के दौरान उसके पापा द्वारा पिटाई के कारण घर छोड़ दी है तथा राजेश नाम के व्यक्ति के साथ रहना चाहती है। जिस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु प्रशासक को निर्देशित किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

तहसील दिवस में जनसमस्याओं का हुआ निस्तारण, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में आयोजित तहसील दिवस (जनसुनवाई कार्यक्रम) के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)…

1 minute ago

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

3 hours ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

3 hours ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

3 hours ago

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…

3 hours ago

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

4 hours ago