वाराणसी रेलवे द्वारा 23 सितम्बर को स्वच्छ परिसर दिवस मनाया गया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में वाराणसी मंडल पर चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतगर्त, शनिवार 23 सितम्बर,2023 को स्वच्छ परिसर (रेलवे आवास एवं कालोनी) दिवस मनाया गया । जिसमें मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आर जे चौधरी के नेतृत्व में मंडल चिकित्सालय एवं रेलवे कॉलोनियों में अभियान चलाकर व्यापक साफ-सफाई की गई । इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक,डॉ सुनन्दा चतुर्वेदी, डॉ आर आर सिंह,डॉ नीरज कुमार,डॉ ए के सिंह, डॉ कल्पना दुबे,डॉ एस के बरनाल,मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ एस के तिवारी, डॉ अब्दुल मामूद समेत सभी चिकित्सक एवं पैरामेडिकल टीम के सभी कर्मचारी उपस्थित थे। स्वच्छता अभियान में मंडलीय अस्पताल के सभी चिकित्सक एवं पैरामेडिकल टीम ने पुरूष मेडिकल एवं सर्जिकल वार्ड,महिला मेडिकल एवं सर्जिकल वार्ड, शिशु वार्ड, आई सी यू, सेमी आई सी यू,इमरजेंसी, कॉरिडोर, शवगृह,सर्कुलेटिंग एरिया की गहनता से साफ – सफाई की और अस्पताल में भर्ती मरीज एवं उनके परिजनों को स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए, स्वच्छ्ता के प्रति सदैव जागरूक रहने और दूसरों को भी प्रोत्साहित करने का संदेश दिया । इसके उपरान्त उन्होंने स्टेडियम रेलवे कालोनी,वसुंधरा रेलवे कॉलोनी ,न्यू लोको रेलवे कॉलोनी में अभियान चलाकर अप्रोच रोड,गलियों तथा नालियों की व्यापक सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर बताया कि एक स्वस्थ शरीर मे स्वस्थ आत्मा निवास करती है,और इसकी शुरुआत हमें स्वयं से करनी होगी। हम न तो स्वयं गंदगी करे और न ही किस को करने दे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

6 hours ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

7 hours ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

7 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

7 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

9 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

10 hours ago