पत्रकार की असामयिक मौत से लोगों में शोक

आजमगढ़( राष्ट्र की परम्परा )
पत्रकार के आकस्मिक निधन से पत्रकारो , शिक्षकों व क्षेत्र के लोगों में शोक व्याप्त हो गया ।
विकास खण्ड पल्हना के पवनी कला गांव निवासी 59 वर्षीय ओमप्रकाश चौबे लम्बे समय से दैनिक जागरण समाचार पत्र से जुड़ कर क्षेत्र की सेवा कर रहे थे तथा पल्हना में आदर्श बालिका इंटर कालेज संचालित कर आस पास के बच्चों को शिक्षित करने का कार्य कर रहे थे। शुक्रवार की रात अचानक उनकी तबियत खराब हो गयी, परिजन उन्हें लेकर जौनपुर गए जहां पर डाक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।
उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र के लोगों व पत्रकारों में शोक छा गया । शनिवार को सुबह उनके पुत्र शुभम चौबे व शिवम चौबे सहित अन्य स्वजनों को सांत्वना देने वालो की भीड़ लग गयी, उनके शव को स्वजनो द्वारा आदर्श बालिका विद्यालय इण्टर कालेज परिसर ले जाया गया जहां प्रधानाचार्य सुनीता सिंह , रेखा तिवारी , सभाजीत सिंह , आशुतोष श्रीवास्तव , राजवन्त सिंह, जीत बहादुर सिंह सहित विद्यालय के छात्र, छात्राओ ने पुष्प अर्पित कर नम आंखो से अपने प्रबंधक को अन्तिम विदाई दी, इसके उपरान्त अन्तिम संस्कार के लिए शव वाराणसी ले जाया गया । सांत्वना देने वालो मे पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा आजमगढ ध्रुव सिंह , हरिहर सिंह , कृष्ण बिहारी सिंह , प्रभात कुमार सिंह , दिनेश मिश्रा , दुर्गा सिंह , संजय पाण्डेय , देवेद्रनाथ पाण्डेय आदि लोग रहे ।

rkpshomnath

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

38 minutes ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

3 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

5 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

5 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

6 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

7 hours ago