संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय के एक चर्चित होटल नेमत में निर्माण मानकों और स्वीकृत मानचित्र के उल्लंघन का मामला सामने आया है। प्रशासन और संबंधित विभाग की संयुक्त जांच में होटल के संचालन और निर्माण में कई गंभीर अनियमितताएं मिलने के बाद बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
जांच के दौरान पता चला कि होटल को स्वीकृत मानचित्र में केवल छह कमरों की अनुमति मिली थी, जबकि मौके पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए 22 कमरे निर्मित और संचालित पाए गए। इतना ही नहीं, भवन निर्माण में अनिवार्य सेटबैक नियमों का भी पालन नहीं किया गया है।
जांच टीम को यह भी मिला कि स्वीकृत नक्शे में प्रस्तावित रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली का निर्माण नहीं कराया गया है, जबकि यह भवन निर्माण की आवश्यक शर्तों में शामिल है। इससे भवन निर्माण नियमों के साथ पर्यावरणीय मानकों की भी अनदेखी सामने आई है।
सूत्रों के अनुसार जांच रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को सौंप दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर होटल संचालक को नोटिस जारी करने, अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने तथा अन्य वैधानिक कदम उठाए जाने की तैयारी चल रही है। यदि अनियमितताओं की पुष्टि अंतिम रूप से हो जाती है तो होटल के खिलाफ बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है।
छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…
नाले में फंसे 50 वर्षीय मुन्नीलाल, को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया…
गंभीर घायल युवक बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार…
न्यायिक हिरासत के बीच आया बड़ा फैसला, दोनों नेताओं की रिहाई से मामले में नया…
डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह बिग बी की पोस्ट से चिंतित हुए करोड़ों फैंस,…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को गोरखपुर पुलिस लाइन…