जलभराव से शहर वासियों को मिलेगी निजात

नालों पर अतिक्रमण करने वालों के ऊपर होगी कार्रवाई-नगर आयुक्त

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) शहर वासियों को बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त ने बैठक कर सभी छोटे बड़े नालों को पूर्ण रूप से झिलीदार सफाई कराने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर निगम के नालों पर निर्माण कराकर अपने प्रयोग में लेने वाले मकान मालिकों को चिन्हित कर नोटिस भेजने का कार्य करें तत्पश्चात उन मकान मालिकों के ऊपर कठोर कार्रवाई की जाए जिससे पुनः नगर निगम के नालों पर कोई भी शहरवासी अतिक्रमण ना कर सके। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल नगर निगम सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपर नगर आयुक्त सहायक नगर आयुक्त सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये जिससे बरसात से पूर्व नगर निगम के सभी छोटे बड़े नालों का पूर्ण रूप से सफाई हो सके बरसात होने पर जलजमाव की समस्या से शहरवासियों को निजात मिल सके।
नगर आयुक्त ने कहा कि मानसून के दौरान जलभराव के जितने भी संभावित स्थान हैं, उनका नगर निगम के अधिकारी मौका मुआयना निरीक्षण करके जलनिकासी के पर्याप्त प्रबंध करना सुनिश्चित करें। जीन नालों की सफाई हो जा रही है उस शील्ड को निर्धारित स्थानों पर रखवाने का कार्य तत्काल किया जाए जिससे शिल्ड के वजह से आवागमन प्रभावित ना होने पाए अगर किसी भी मोहल्ले में कूड़ा पड़ाव है तो उस कूड़ा को कूड़ा निस्तारण स्थान पर उसी दिन गाड़ी पर लोड कर त्रिपाल से ढक कर भेजा जाए जिससे मोहल्ले/शहरवासियों को कूड़े की वजह से किसी प्रकार की दिक्कत ना होने पाए संबंधित अधिकारीगण अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए शहर को साफ सुथरा स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें अगली बैठक में संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कराए गए कार्यों के फोटो के साथ बैठक में मौजूद रहेंगे बैठक में प्रमुख रूप से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शाश्वत त्रिपुरारी अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बांग्लादेश आम चुनाव 2026: BNP की ऐतिहासिक जीत, तारिक रहमान बन सकते हैं अगले प्रधानमंत्री

ढाका (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बांग्लादेश आम चुनाव 2026 के नतीजों ने दक्षिण एशिया की राजनीति…

39 minutes ago

पुलिस का अलर्ट मोड, नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई

मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान: देवरिया में सुबह 5 बजे से पुलिस अलर्ट, 314 लोगों व…

39 minutes ago

फर्रुखाबाद के कर्बला में तोड़फोड़ और आगजनी, कब्र क्षतिग्रस्त

फर्रुखाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलसरा रोड स्थित कर्बला (नजफ)…

43 minutes ago

श्री राम कथा में श्रद्धा का सैलाब

श्री राम कथा का सातवां विश्राम: भक्ति, भाव और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत महायज्ञ सिकंदरपुर/बलिया…

1 hour ago

आगरा: वेलेंटाइन वीक में पति की हत्या, आत्महत्या का रूप देने की कोशिश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। एकता थाना क्षेत्र के लोधई गांव में वेलेंटाइन वीक के दौरान…

2 hours ago

एसपी अनुज चौधरी ने अभिनेता राजपाल यादव की मदद को बढ़ाया हाथ

फिरोजाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। अपनी बेबाक कार्यशैली के लिए चर्चित Anuj Chaudhary ने बॉलीवुड अभिनेता…

2 hours ago