नगर समन्वय बैठक : बलिया शहर के विकास के लिए नवीन पहल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l पालिका परिषद कार्यालय में अपर जिलाधिकारी (भू राजस्व )प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय त्रिभुवन द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा तथा अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार की उपस्थिति में नगर पालिका परिषद बलिया के सभासद गणों के साथ बैठक की गई सभासदों की विभिन्न मांगों और शिकायतों के निराकरण के लिए प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक “नगर समन्वय बैठक” का आयोजन करने हेतु 18 मार्च ,समय शाम 3:00 बजे तय किया गया । प्रभारी अधिकारी स्थानी निकाय त्रिभुवन द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि नागरिकों की अनेक समस्याओं का हल अंतर विभागीय तालमेल द्वारा तत्काल किया जा सकता है ,इसी उद्देश्य से नवीन पहल करते हुए इस तरह की बैठक का आयोजन कराया जा रहा है । आशा है सभासद तथा बलिया के प्रबुद्ध नागरिक इस नवीन मंच का इस्तेमाल करते हुए बलिया नगर के विकास हेतु बेहतर समन्वय स्थापित कर सकेंगे ।
इस समय बलिया शहर के समेकित विकास हेतु चरणबद्ध तरीके से कार्य योजना पर कार्य चल रहा है । इस तरीके की बैठक के आयोजन का लक्ष्य शहर के विकास के साथ-साथ लोगों में संतुष्टि के भाव का संचार करना भी है ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

4 hours ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

7 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

8 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

9 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

9 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

9 hours ago