चाइनीज लहसुन, मक्का व पीतल की मूर्ति बरामद

नौतनवा कस्टम विभाग ने 1400 बोरी चाइनीज लहसुन को कराया नष्ट

बार्डर पर तस्करी रोकने के लिए किया जा रहा हर संभव प्रयास–केएन सिंह कस्टम अधीक्षक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।बार्डर एरिया में अवैध तस्करी का खेल जारी है। तीन अलग अलग स्थानों से अवैध तस्करी का सामान बरामद हुआ है। इसी क्रम में निचलौल कस्टम विभाग की टीम ने देवी देवताओं की मूर्ति, पोल्ट्री फीड्स व 22वी वाहिनी एसएसबी झुलनीपुर बीओपी टीम ने चाइनीज लहसुन व मक्का, वही श्यामदेरवा पुलिस ने एक पिकअप पर लदी मक्का बरामद किया है। उपरोक्त बरामदगी से पुष्टि हो रही है कि जिम्मेदारों और तस्करों की मिलीभगत से सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापक पैमाने पर बेखौफ तस्करी हो रही है।
निचलौल कस्टम विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने ठूठीबारी क्षेत्र के राजाबारी गांव के समीप से पीतल की कढ़ाई एक बोरी, ताम्बे का गिलास दो बोरी, देवी देवताओं की पीतल की मूर्ति 3 बोरी, पीवीसी पाइप एक बण्डल, 40 बोरी पोल्ट्री फीड्स (प्रति बोरी 25 किग्रा), इंडक्शन मोटर को पकड़ा है। 22वी वाहिनी एसएसबी झुलनीपुर बीओपी टीम ने बार्डर के पिलर संख्या 501/06 के पास से थर्ड कंट्री के चाइनीज लहसुन 79 बोरी, 06 बोरी मक्का और एक मोटरसाइकिल यूपी 56 के 1236 को लावारिस हालत में बरामद किया। वही जिले के श्यामदेउरवा पुलिस ने परतावल के निकट स्थित चौपरियां के पास से पिकअप पंजीयन संख्या यूपी 56 एटी 7550 पर लदी 130 बोरी मक्का के साथ एक व्यक्ति करन पुत्र महँगी निवासी निचलौल को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों की माने तो सीमावर्ती इलाके के सक्रिय तस्करों और सुरक्षा एजेंसियों के मिलीभगत के बिना तस्करी को अंजाम देना आसान नहीं होता। इन दिनों पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के रास्ते चाइनीज लहसुन, मक्का, सेव की बड़ी खेप अवैध तस्करी के जरिए भारतीय सीमा क्षेत्र में लाई जा रही है, और देश के महानगरों तक भेजा जा रहा है।
नेपाल में चाइनीज लहसुन 170 से 190 नेपाली मुद्रा में प्रति किलो की भाव से आसानी से उपलब्ध है। वहीं भारतीय सीमा में 170 से 190 रूपया भारतीय मुद्रा में प्रति किलो की दर से लहसुन की बिक्री है। देश के बड़े शहरों में पहुंचने के बाद चाइनीज लहसुन 225-230 रुपया किलो में बिक जा रहा है। चाइनीज व भारतीय लहसुन के पहचान पर जांच एजेंसियों का कहना है कि चाइनीज लहसुन की कलियां बड़ी होती हैं। उसके अपेक्षाकृत देशी लहसुन की कलियां छोटी होती हैं।
नेपाल से इन दिनों चाइनीज लहसुन की तस्करी जोरों पर है। पिछले कुछ दिनों से चाइनीज लहसुन की बरामदगी भी हो रही है। इसी कड़ी मे नौतनवा के कस्टम विभाग की टीम ने चाइनीज लहसुन को लैब से विधिवत जांच कराने के बाद लहसुन नष्ट कराया। कस्टम विभाग के डीसी वैभव सिंह ने बताया कि थर्ड कंट्री के 1400 सौ बोरी चाइनीज लहसुन को गैस गोदाम के पास नष्ट कराया गया है। उन्होंने बताया कि यह लहसुन खाने योग्य नहीं है। यह शरीर के लिए हानिकारक है।

rkpnews@desk

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

6 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

7 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

8 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

9 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

9 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

9 hours ago