संस्थाएं 4 मार्च के पहले अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कार्यालय में करा सकती हैं पंजीकरण
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया है कि जनपद के 21 शिक्षण संस्थाओं क्रमशः बेगम हाजी बी. एच. जी. आई. कॉलेज ककरहिया ब्लॉक बेलहरकला, सी. एस.एस.जी.हाई स्कूल बभनौली विकास खण्ड-हैसर बाजार, इत्तेहाद गर्ल्स इंटर कॉलेज धर्मसिंघवा गौरीराय, विकास खण्ड-सांधा, के. ए. पी. आई. सी. हरिहरपुर टाउन हरिहरपुर, आर.पी. यादव मॉडर्न इंटर कॉलेज महुली ब्लॉक नाथ नगर, शिव शंकर बालिका इंटर कॉलेज रानीपुर एसके नगर ब्लॉक-हैसर बाजार, स्वामी विवेकानद इंटर कॉलेज मुशहरा ब्लॉक सांथा, ए. बी. आर. एल. बी. टी. सी. ट्रेनिंग कॉलेज गिठनी, ए.बी.आर.एल. डिग्री कॉलेज गिठनी, बाबा पर्वत नाथ बीटीसी ट्रेनिंग कॉलेज पर्वता विश्वनाथपुर, ब्लूमिंग बड्स डिग्री कॉलेज महिला बीटीसी कॉलेज खलीलाबाद, जय गुरु देव राम सुमिरन राम कृपाल महाविद्यालय कालेन्द हरदो, अम्बिका प्रताप नारायण बीटीसी ट्रेनिंग कॉलेज खलीलाबाद, संत राम कृष्ण डिग्री कालेज बसहिया, संत कबीर ए. आर. डिग्री कॉलेज मगहर, शंभुनाथ मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज, श्रीमती सविता चतुर्वेदी महिला कॉलेज ऑफ एजुकेशन भिटहा विश्वनाथपुर, श्री राम नरेश चौधरी प्रशिक्षण संस्थान रमवापुर सरकारी, सृजन विशेष शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान, श्रीमती शावित्री देवी महिला महाविद्यालय तिघरा, सूर्या कॉलेज ऑफ फार्मेसी मीरगंज खलीलाबाद, संत कबीर नगर के प्रबन्धक/प्रधानाचार्यों को सूचित किया जाता है कि आपके संस्था में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं द्वारा राज्य पोषित छात्रवृत्ति पूर्वदशम (कक्षा 09-10) एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्कप्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत आवेदन किया गया हैl परन्तु आपकी संस्था एनपीएस पोर्टल पर पंजीकृत न होने के कारण छात्र-छात्राओं का आवेदन संदेहास्पद श्रेणी में प्रदर्शित हो रहा है तथा राज्य पोषित छात्रवृत्ति पूर्वदशम (कक्षा 09-10) योजनान्तर्गत छात्र-छात्राओं के आवेदन-पत्रों को जनपद स्तर से अग्रसारित किये जाने हेतु अन्तिम तिथि 04 मार्च 2024 निर्धारित है, जिसमें मात्र 04 दिन ही अवशेष है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने उक्त के दृष्टिगत समस्त संबंधित प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों को सूचित करते हुए निर्देशित किया है कि कार्यालय-जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, विकास भवन, संत कबीर नगर में तत्काल उपस्थित होकर एनपीएस पोर्टल पर संस्था पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा की दशा में यदि कोई छात्र/छात्राएं छात्रवृत्ति से वंचित रहते हैं, तो सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित संस्था का होगा।
परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…
अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…
छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…