बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां लिटिल ब्लाम्स स्कूल के वार्षिकोत्सव में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।लिटिल ब्लाम्स स्कूल घुघली का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच संपन्न हुआ। समारोह में बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य, एवं अभिनय की प्रस्तुति कर कार्यक्रम में समां बांध दिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति देख दर्शक गदगद हो गये ।
कार्यक्रम मे गणेश प्रस्तुति ,दीप प्रज्ज्वलन, तथा सरस्वती बंदना साहिबा,पीहू,वैष्णवी,अंशिका,महिमा ने सराहनीय प्रस्तुति दी।इसी प्रकार अपने तो अपने होते है,जो अंजल,सूरज,संजीव, दिव्या द्वारा शानदार प्रस्तुति की गयी।
कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि हर ब्यक्ति शिक्षित हो शिक्षा ही प्रगति का आधार है। उन्होंने बालिका शिक्षा पर विशेष जोर दिया। स्कूल के प्रबंधक अनूप जायसवाल ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान चंद्रशेखर सिंह , सुरेश जायसवाल,अनुराधा शर्मा,पिंटू जायसवाल,अनिल यादव,सोनू रौनियार,राधे श्याम गुप्त, पप्पू,राजेश सिंह,संतोष जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।

Editor CP pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

1 day ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago