जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

उठो धरा के अमर सपूतों, पुनः नया निर्माण करो–मोहन द्विवेदी

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अग्रणी विद्यालय जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस का आयोजन बड़े ही धूमधाम एवं मनमोहक तरीके से मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत
विद्यालय की निदेशिका डॉ. संभावना मिश्रा ने मां सरस्वती एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।
तत्पश्चात चैत्राली जाधव ने अपनी तोतली बोली में आज के दिवस का महत्व बताते हुए स्वयं को पंडित नेहरू की बेटी जैसा प्रधानमंत्री बनने का वादा किया, तो तालियों की गड़गड़ाहट से विद्यालय का आडिटोरियम गुंजायमान हो उठा। इसी क्रम में अविका, अनन्या दीक्षित, आकांक्षा दूबे ने बाल दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किये।
बाद दिवस समारोह के क्रम में नन्हें मुन्ने बच्चों ने बड़े ही मनमोहक एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, गीत, एक्ट आदि प्रस्तुत किये, जिनमें चंदा चमके चम चम, मम्मा में स्कूल ना जाना वै, जेब में हमारी दो है रुपिया, देखो देखो है श्याम, हम तो ऐसे भइया आदि नृत्यों ने समस्त दर्शकों को भावविभोर कर दिया तो शिवांग महापुरुषों के रूप में नन्हें मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों को बहुत ही पसंद किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने कहा कि प्यारे बच्चों आप ही हमारे राष्ट्र के भविष्य हैं, आप अभी से अपना विद्याध्ययन इतने अच्छे ढंग से करें कि आपका ज्ञान, सेवा, समर्पण, आधुनिकता, वैज्ञानिकता, और क्रमिक विकास विश्व का मार्गदर्शक बना दे और हमारा राष्ट्र को विश्व गुरु का सम्मान मिल जाए।
आगे श्री द्विवेदी ने कहा उठो धरा के अमर सपूतों, पुनः नया निर्माण करो। इन पंक्तियों का सभी छात्र-छात्राओं, अध्यापक अध्यापिकाओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
इसी क्रम में सभी बच्चों के लिए विविध खेलों के आयोजन किए गए थे, जिसमें कबड्डी, खो-खो, वालिवाल, आदि का बच्चों ने खूब आनंद लिया।
इसी क्रम में समृद्धि चौधरी ने मिस यूनिवर्स, नाव्या ने सरोजिनी नायडू, अंशिका ने लक्ष्मीबाई, नियति ने मेरी कोम, समृद्धि तिवारी ने कल्पना चावला, किंजल ने सानिया नेहवाल, प्रतीक ने स्वामी विवेकानंद अश्वनी ने भगत सिंह और आर्यन ने मदन मोहन मालवीय की वेशभूषा में सबको खूब आकर्षित किया और प्रशंसा पाई।
बाल दिवस मनाने के क्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत म्युजिकल चेयर, कबड्डी, खो-खो, बाल कलेक्टिंग, बैलून ब्लास्टिंग आदि का आयोजन बहुत ही उत्साहवर्धक रहा। बच्चों द्वारा बनाई हुई रंगोली और चित्रकारियों की भी खूब चर्चा हुई।
कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राएं बहुत ही उत्साहित नजर आए। सभी ने अपनी अपनी भूमिका का निर्वहन बड़े जिम्मेदारी से किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार गुप्ता ने किया।
निदेशिका डॉ संभावना मिश्रा ने सभी बच्चों एवं अध्यापक अध्यापिकाओं की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को मिष्ठान एवं नमकीन खिलाकर खुशियों का इजहार किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

11 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

24 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

1 day ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

1 day ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago