उच्च प्राथमिक विद्यालय में बाल दिवस मनाया गया

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा ) उच्च प्राथमिक विद्यालय मझवलिया नंबर 4 में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया जिसमे प्रभारी प्रधानाध्यापक अभिषेक सिंह ने बच्चो को बालदिवस के महत्व और जवाहरलाल नेहरू के विषय में जानकारी देते हुए बताया की जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था और उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बाल दिवस पहली बार 5 नवंबर 1948 को “पुष्प दिवस” के रूप में मनाया गया था। 1954 में पहली बार बाल दिवस नेहरू के जन्मदिन – 14 नवंबर को मनाया गया था। नेहरू के जन्मदिन पर बाल दिवस मनाने के विचार को 27 मई, 1964 को उनकी मृत्यु के बाद गति मिली। उनकी विरासत और बच्चों के अधिकारों व शिक्षा के लिए उनकी वकालत का सम्मान करने के लिए, उनके जन्मदिन को पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। पहला बाल दिवस 1964 में मनाया गया था।
जवाहरलाल नेहरू ने एक बार कहा था, “आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे।” बाल दिवस मनाने के पीछे प्राथमिक विचार बच्चों के अधिकारों, जरूरतों और कल्याण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। बाल दिवस उन क्षेत्रों को उजागर करने के लिए मनाया जाता है जिनमें देश के बच्चों के पास अभी भी स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा तक पहुंच की कमी है। यूपीएस मझवालिया न 4 मे इस अवसर पर सनी पांडेय, मोनू मधेशिया, अनूप,सत्यम अभिषेक, खुशी ,विवेक पटेल आदि बच्चे उपस्थित रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

8 minutes ago

स्किमैगो रैंकिंग 2026 में डीडीयूजीयू का प्रदर्शन बेहतर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…

11 minutes ago

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…

51 minutes ago

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…

54 minutes ago

ई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…

2 hours ago

आमने-सामने की टक्कर में हेड कांस्टेबल की मौत, दो युवक घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के राम जानकी मार्ग पर स्थित टांडा गांव…

2 hours ago