नगर के सम्पूर्ण क्लासेज में हुआ रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। नगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड में सम्पूर्ण क्लासेज के प्रांगण में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बेहतर रंगोली बनाने वाले छात्र व छात्राओं को मुख्य अतिथि कांग्रेस के जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय व डायरेक्टर संपूर्णानंद पांडेय द्वारा सम्मानित किया गया । प्रतियोगिता में बच्चों ने गणेश जी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, विश्व कप ट्राफी व स्वच्छता अभियान से सम्बंधित रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा को दिखाया। क्लास 10 के छात्राओं अंशिका बरनवाल, सुम्बुल खातून, स्नेहा गुप्ता, अलका मिश्र, अमृता, सानिया यादव, सिद्धि तिवारी, अदिति, दीक्षा पांडेय द्वारा बनाई गई रंगोली को प्रथम, क्लास12 के विकास मद्देशिया, अनूप,आर्यन, अनिकेत, व समर ,साक्षी मिश्र, शिवानी पांडेय,कनक प्रजापति, पलक सिंह ,मुस्कान वर्मा को द्वितीय, क्लास 10 के सत्यान्शु पांडेय, प्रवीण कुमार, आकाश यादव, यशी सिंह, सुहानी शर्मा, अयान्ति यादव, अंकिता गुप्ता, सुनील प्रजापति, विवेक त्रिपाठी को तृतीय पुरस्कार से मेडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का मनोबल बढ़ता है व छिपी हुई प्रतिभाएं निखर कर बाहर आती है। प्रधानाचार्य अमित प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों ने जिस प्रकार से अपने प्रतिभा को दिखाया है वह सराहनीय है। अंत में डायरेक्टर संपूर्णानंद पांडेय ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
मथुरा डैम त्रासदी से सीख नहीं : बरगी डैम हादसा प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर संकेत…
देवरिया की बेटी शिवांगी वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, इंटर परीक्षा की टॉप-10 सूची…
वांछित अभियुक्त गिरफ्तार गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l थाना राजघाट पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए सरकारी…
अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा) रविवार को छुट्टी के दिन राजकीय मेडिकल कॉलेज…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र में जमीन की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस…
बस-रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को बनाते थे निशाना, नकदी व सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…