यातायात माह के शुभारंभ पर ब्लूमिंग बड्स स्कूल के बच्चों ने निकाली रैली

डीएम-एसपी ने दिखाई हरी झंडी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद की यातायात पुलिस के तत्वाधान में यातायात माह नवंबर 2023 का भव्य उद्घाटन ससमारोह हुआ।
इस अवसर पर जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय ब्लूमिंग बड्स एकेडमी, इंडस्ट्रियल एरिया, खलीलाबाद के बच्चों द्वारा सड़क सुरक्षा-संकल्प हमारा के उद्घोष के साथ एक भव्य रैली मेहदावल बाईपास से लेकर मां समय मंदिर चौराहे तक, आजाद चौक से होते हुए बाईपास चौराहे पर आकर एक सभा में तब्दील हो गईl
सभा का शुभारंभ जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कियाl इस सभा को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री तंवर ने ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करते हुए स्पीड ब्रेकर बनवाने एवं ट्रैफिक लिटरेसी की बात करते हुए ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी साझा कीl
पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने सभी का स्वागत करते हुए यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक कियाl
ब्लूमिंग बड्स एकेडमी के प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र पांडे ने सड़क सुरक्षा नियमों एवं दुर्घटनाओं को रोकने के भावी तरीकों को बताते हुए ट्रैफिक नियमों जैसे दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें, दो पहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी न चले, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं, नशे की हालत में गाड़ी न चलाएं, गाड़ी को ओवर स्पीड में न चलाएं, सड़क पर हमेशा अपने बाएं चले, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें आदि सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे मे जानकारी देते हुए कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा प्रभारी यातायात परमहंस ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत प्रभादेवी ग्रुप के मुख्य समन्वयक विजय कुमार ने बुके भेंट कर किया।
इस अवसर पर एआरटीओ संत कबीर नगर प्रियंवदा सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात केशवनाथ, सूचनाधिकारी सुरेश कुमार सरोज, अजय पांडेय, व्यवस्थापक राजेश पांडेय, कंगारू किड्स की को-ऑर्डिनेटर रिया मेहता, विजया त्रिपाठी, मनीषा पांडेय, संजय राय, विनोद वर्मा, अवधेश यादव, ईश्वर शरण चतुर्वेदी, श्रवण कुमार सहित विद्यालय व यातायात पुलिस उपस्थित रही।

rkpshomnath

Recent Posts

बाल विवाह के खिलाफ मिशन शक्ति ने जगाई जागरूकता

बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…

34 minutes ago

एनसीसी कैडेट्स ने साधा निशाना, फायरिंग का लिया प्रशिक्षण

दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…

39 minutes ago

शाने हिंद फोरम ने दो सदस्यीय विधायिका लागू करने की वकालत की

हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…

3 hours ago

बिहार में दरिंदगी से दहला। मोतिहारी !

दुर्गा पूजा मेला देखने जा रहे दंपति को बनाया निशाना, महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8…

3 hours ago

बरेली पुलिस में प्रेम प्रसंग का मामला गरमाया! शाही थाने के हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही पर गिरी गाज

सांकेतिक फोटो बरेली में पुलिस महकमे में हड़कंप! शादीशुदा हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही के…

3 hours ago