रिश्तेदार के घर गये व्यक्ति का तालाब मे मिला शव हत्या की आशंका

बेटे से चल रहा था जमीनी विवाद शक के दायरे में आया बेटा

एसपी ने गठित किया टीम जल्द होगा खुलासा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बड़हरा चरगहा गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर लाश को रमैता घाट तालाब में फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। कोठीभार पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में भी जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मगंलवार शाम कुशीनगर जिले के धरनी पट्टी निवासी 55 वर्षीय यह व्यक्ति अपने रिश्तेदार कोठीभार थाना क्षेत्र के बड़हरा चरगहा गांव के पकड़ियहवा टोला निवासी भोला कुशवाहा पुत्र दुखी के घर आया था जो बुधवार को सुबह लगभग 8 बजे अपनी स्कूटी बाइक से अपने घर के लिए रवाना हुआ लेकिन उसकी लाश गांव के ही रमैता घाट तालाब में खरपतवार के बीच मिली।और ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दिया सूचना मिलते ही कोठीभार थाना इंचार्ज अपने मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया।
आधिकारिक सूचनाओं के अनुसार मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।
घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बुजुर्ग सुखल कुशवाहा की हत्या उसके ही बड़े लड़के जिसका नाम श्रीराम है से काफी लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। गिरफ्तारी के लिए एक टीम भी गठित कर दी गयी है। बहरहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ जांच की जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 day ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago