बच्चों ने यातायात नियमों की दी जानकारी: नुक्कड़ नाटक और जागरूकता रैली निकाली

तालियां बजाकर लोगों ने बढ़ाया उत्साह

सहजनवां/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय ब्लूमिंग बड्स स्कूल गीडा के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। सोमवार को छात्रों ने स्कूल परिसर से जागरूकता रैली निकालकर सड़क यातायात सुरक्षा के विषय में संदेश देने का कार्य किया।
बच्चों सड़क सुरक्षा के संदर्भ में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। बच्चों ने अभिनय के माध्यम से वहां उपस्थित जनसमूह को बताने का प्रयास किया कि हमें किस तरह यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। नियमों को पालन न करने क्या हो सकता है भी बताया। वहां उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य पूर्णिमा राय ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हमें यातायात नियमों का पालन करना चाहिए और कभी भी सुरक्षा नियमों को अनदेखा नहीं करना चाहिए नहीं तो यह हमारे जीवन के लिए घातक सिद्ध हो सकता है।
यातायात रैली को सफल बनाने में राजीव सिंह, सीमा सिंह, सोनी गुप्ता, प्रभात त्रिपाठी, सुरभि मिश्रा, शिवांगी सिंह, रितिका सिंह, बृजमोहन चौधरी आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और छात्र- छात्राओं ने अपनी प्रतिभागिता की।

Editor CP pandey

Recent Posts

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

4 hours ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

4 hours ago

Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…

4 hours ago

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

13 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

14 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

14 hours ago