बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न

सिद्धार्थनगर(राष्ट्र की परम्परा)lजिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में मिशन वात्सल्य जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी संजीव रंजन ने मिशन वात्सल्य जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति में सम्बंधित विभाग द्वारा अब तक की कार्यवाही की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बाल विवाह, वाल श्रम, यौन शोषण आदि मामलों के रोकथाम हेतु पुलिस विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाये। चिकित्सा विभाग द्वारा अज्ञात/लावारिस लड़कियों को मिलने पर तत्काल मेडिकल कराने की सुविधा मुहैया कराया जाये। श्रम विभाग द्वारा अभियान चलाकर होटल/ढ़ाबों पर श्रम कार्य करते हुये पकड़े गये बच्चों को विद्यालय से जोड़ने तथा ठेलों/ढ़ाबों पर श्रम कार्य करते हुये पाये गये बच्चों/परिवारों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित करायें। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा बाल विवाह रोकथाम हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया जाये तथा उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना आदि का पात्र लाभार्थियों का आवेदन कराना सुनिश्चित करें। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा विद्यालय/शैक्षणिक संस्थान, कोचिंग सेंटर परिसर अथवा चारो तरफ 100 मी0 रेडियस क्षेत्र में शराब,बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तम्बाकू आदि की बिक्री पूर्णतया प्रतिबंधित कराने की कार्यवाही सुनिश्चित किया जाये। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा ड्राप आउट एवं शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की कार्यवाही की जाये। जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि अनाथ, बेसहारा बच्चों को आश्रम पद्धिति विद्यालय में दाखिला कराकर शिक्षा से जोड़ने की कार्यवाही की जाये। कौशल विभाग द्वारा बाल श्रम से प्रभावित बालक/बालिकाओं को कौशल विकास से सम्बंधित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाये।
इस बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विनोद कुमार अग्रवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ0 राहुल गुप्ता, समस्त सी0डी0पी0ओ0 एवं अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

AI समिट विवाद: यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम योगी का तीखा हमला

नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में आयोजित AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के…

37 minutes ago

मऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026: 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद मऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026…

38 minutes ago

देवरिया में ‘जिला सैनिक बंधु’ बैठक 27 फरवरी को, समस्याओं का होगा समाधान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान…

39 minutes ago

मऊ: कोपागंज साइबर टीम की कार्रवाई: ₹24,416 की ठगी राशि वापस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर फ्रॉड पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोपागंज थाने की साइबर…

2 hours ago

देवरिया में भूतपूर्व सैनिकों को 2 दुकानों का आवंटन, 23 फरवरी से आवेदन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर…

2 hours ago

सीमा पार नेटवर्क पर शिकंजा, परसा मलिक पुलिस ने तस्कर दबोचा

परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…

3 hours ago