डीएम ने की उद्योग बंधुओं के साथ बैठक,दिए आवश्यक निर्देश

प्राथमिकता के आधार पर हो उद्यमियों की समस्याओं का हो समाधान: डीएम

उपायुक्त उद्योग के नवंबर माह के वेतन आहरण पर रोक

देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज विकास भवन के गांधी सभागार में उद्योगबन्धु की बैठक का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में उद्यमियों के समस्याओं का हर संभव समाधान सभी संबंधित अधिकारी प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कार्य में लापरवाही बरतने पर उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन के माह नवंबर के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। उद्योग बंधु की गत माह हुई बैठक में डीएम ने औद्योगिक आस्थान देवरिया में हुए सड़क एवं नाली निर्माण की गुणवत्ता की जांच करने हेतु एक जाँच कमेटी का गठन किया था। किंतु, लापरवाही की वजह से जाँच समिति के सदस्यों को इसकी सूचना ही नहीं मिल पायी और अभी तक गुणवत्ता की जांच नहीं हो पायी। डीएम ने इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और शीघ्र ही जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

उद्यमियों ने जिलाधिकारी से उसरा बाजार औद्योगिक संस्थान में फायर स्टेशन स्थापित करने की मांग की।अग्निशमन विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। अग्निशमन विभाग ने 4148 वर्ग मीटर भूखंड के निःशुल्क आवंटन के लिए यूपी सीडा से अनुरोध किया है। फायर स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिलाधिकारी ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन का होना अत्यंत आवश्यक है। उसरा बाजार में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा स्थापित करने के मुद्दे पर उपायुक्त उद्योग ने जानकारी दी कि यूनियन बैंक का ब्रांच खोलने की आवेदन को मंजूरी दे दी है। शीघ्र ही यूनियन बैंक की शाखा खोली जाएगी।

उद्यमियों ने राजकीय औद्योगिक संस्थान देवरिया में नाली पर किए गए अतिक्रमण को हटाने का मुद्दा उठाया जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को उचित कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।
उद्योग बन्धु की बैठक में फरवरी माह में होने वाले इन्वेस्टर समिट में जनपद में निवेश बढ़ाने की संभावनाओं पर भी विचार किया गया। जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक निवेश जनपद में लाने के लिए सभी विभागों को अभी से तैयारी करने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने औद्योगिक संस्थान में सुरक्षा हेतु उद्यमियों को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक आस्थान में पुलिस नियमित रूप से गश्त कर रही है। उद्यमियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है।
बैठक में ओडीओपी के मंडल स्तरीय कंसल्टेंट उदय नारायण मिश्र ने जनपद में गारमेंट उद्योग के विकास पर अपना प्रजेंटेशन दिया। जिलाधिकारी ने उन्हें जनपद के उद्यमियों एवं अन्य संबंधित हितधारकों के साथ संवाद कर नए सिरे से देवरिया केंद्रित डीएसआर बनाने का निर्देश दिया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि व पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष शक्ति गुप्ता, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष जेपी जायसवाल, संजीव अरोड़ा, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी आरके सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

3 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

6 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

7 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

7 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

9 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

9 hours ago