भागलपुर/ देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भागलपुर में संगीत में श्री राम कथा का समापन दिवस के दिन मुख्य कथा वाचिका बाल किशोरी सुषमा द्विवेदी ने बताया कि भगवान भक्ति के वशीभूत होते हैं। सीता स्वयंवर से लेकर के सारी लीलाओं में उन्होंने कहा कि भगवान को अगर श्रद्धा और भाव से कोई पुकारे तो वह दौड़े चले आते हैं। आपको बता दे की भागलपुर में चल रहे श्री राम कथा का आयोजन, शिवपूजन जायसवाल, अनिल जायसवाल, हरि ओम जायसवाल द्वारा प्रवचन का आयोजन किया जाता है। पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष में संगीत में श्री राम कथा का आयोजन हुआ उसमें मंच का संचालन रामाज्ञा मिश्रा द्वारा किया गया। रामाज्ञा मिश्रा बताया कि यह राम कथा स्वर्गीय सावित्री देवी की पावन स्मृति में कराया गया है। आज से 56 वर्ष पहले सावित्री देवी ने प्रवचन का शुभारंभ किया था। जो हर वर्ष होता चला रहा है। इस प्रवचन में नित्यानंद मिश्रा द्वारा सभी आयोजक बंधु व कथावाचक को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अवसर पर गुड्डू जायसवाल, अश्वनी जायसवाल, कुलदीप मौर्य, गिरीश जायसवाल, सूर्य देव यादव, भाग्य उदय पांडे माखनलाल स्वर्णकार, शिवजी जायसवाल शंभू जयसवाल शिव शंकर जायसवाल, केशव जायसवाल, शत्रुघ्न मिश्रा, गुलाब जायसवाल, संतोष मद्धेशिया, विनय जायसवाल, मोहन जयसवाल, आदित्य जायसवाल, राम मिश्रा इत्यादि हजारों की संख्या में लोग कथा श्रवण कर रहे थे।
इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…
कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…
स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…