1 लाख रुपये किलो बिकने की जानकारी के बाद 4 किलो 720 ग्राम बाल चुराए
बुलंदशहर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की पुलिस ने कटे हुए बाल चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को जानकारी मिली थी कि मानव बाल बाजार में करीब 1 लाख रुपये प्रति किलो तक बिकते हैं। इसी लालच में गैंग ने एक बाल व्यापारी के यहां से 4 किलो 720 ग्राम बाल चोरी कर लिए।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले बाजार की रेकी की और फिर मौका पाकर बाल के बंडल चोरी कर लिए। चोरी किए गए बालों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
ये भी पढ़े – ईवीएम–वीवीपैट स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पर डीएम सख्त,मासिक निरीक्षण में व्यवस्थाओं को परखा
ये आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में
• मोहित उर्फ कजरा
• अर्जुन उर्फ शाका
• टिंकू
• संजय शर्मा
• बिट्टू उर्फ आलोक
को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया माल भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गिरोह पहले भी ऐसी वारदातों में शामिल रहा है या नहीं।
Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2021/05/blog-post.html?m=1#google_vignette
गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…
उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…
अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…