RO/ARO परीक्षा को लेकर मुख्य सचिव के सख्त निर्देश, कल की परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा) राज्य में कल आयोजित होने वाली रिव्यू ऑफिसर (RO) एवं असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO) की परीक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य सचिव द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे व्यक्तिगत रूप से परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की सफलता सीधे शासन की साख से जुड़ी है और इसमें किसी भी प्रकार की चूक को क्षमा नहीं किया जाएगा।

मुख्य सचिव के प्रमुख निर्देशों में शामिल हैं– प्रश्नपत्रों की निकासी ADM स्तर के अधिकारियों की निगरानी में हो। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों के पैकेट परीक्षा कक्ष के अंदर ही खोले जाएं।परीक्षा केंद्र पर CCTV कैमरों की निगरानी सुनिश्चित हो। प्रत्येक जिले में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम सक्रिय रहें। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाए।मुख्य सचिव ने बताया कि परीक्षा के दिन शाम को समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी जिलों से रिपोर्ट ली जाएगी। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि जिन जिलों में गड़बड़ी की शिकायत मिलेगी, वहां संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

ज्ञात हो कि RO/ARO परीक्षा राज्य में लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़ी एक महत्वपूर्ण परीक्षा है, ऐसे में सरकार किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही को गंभीरता से ले रही है। पिछले वर्षों में हुई परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं ने प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए विवश किया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

5 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

11 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

11 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

11 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

11 hours ago