मुख्य सचिव एवं डीजीपी ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायजा

लखनऊ/प्रयागराज(राष्ट्र की परम्परा)
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र एवं पुलिस महानिदेशक डी0एस0 चौहान ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर, तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संगम नोज पर पहुंचकर स्नानघाटों को देखा, वहां पर उन्होंने श्रद्धालुओं से मेले में की गयी व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। श्रद्धालुओं के द्वारा मेले में अच्छी व्यवस्था होने के बारे में बताया गया।
संगम नोज के पास ही मुख्य सचिव एवं डीजीपी ने मेला क्षेत्र में वालंटियर के रूप में तैनात शम्भूनाथ इंजीनियरिंग कालेज के छात्रों से बातचीत की तथा छात्रों को श्रद्धालुओं एवं स्नानार्थिंयों का सहयोग एवं सेवा भाव से कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से उपलब्ध कराये गये ट्रैक सूट को वालंटियर छात्रों को वितरित किए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं और स्नानार्थिंयों का, इस भाव से सेवा और सहयोग करें कि वे अच्छा संदेश लेकर मेला क्षेत्र से जाये। संगम नोज पर मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि मेले में साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था है, पानी भी बिल्कुल शुद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की इच्छा के अनुरूप माघ मेले को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सकुशल ढंग से सम्पन्न कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि माघ मेला-2023 महाकुम्भ-2025 के रिहर्सल के रूप में है। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ 2025 में लगभग 40 करोड़ लोगों के आने की सम्भावना के दृष्टिगत तैयारियां अभी से प्रारम्भ कर दी गयी है।
मुख्य सचिव एवं डीजीपी ने बड़े हनुमान जी का दर्शन एवं पूजन किया तथा माघ मेला के सकुशल सम्पन्न होने की कामना की।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत, पुलिस आयुक्त रमित शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरि, जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, मेलाधिकारी अरविंद चौहान सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Delhi LPG Crisis: 10-15 दिन बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर, राजधानी में ‘आश्वासन’ पर चल रही सप्लाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…

37 minutes ago

UP Weather Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद समेत 39 जिलों में IMD का अलर्ट

UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…

52 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

9 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

9 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

9 hours ago