मुख्यमंत्री योगी ने निभाया वादा, महाकुंभ ड्यूटी करने वाले परिवहनकर्मियों को मिला 10-10 हजार रुपये का बोनस


लखनऊ/प्रयागराज।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर अपने वादे को निभाते हुए राज्य कर्मचारियों का भरोसा जीता है। महाकुंभ 2025 में ड्यूटी करने वाले उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के ड्राइवरों और कंडक्टरों को ₹10,000 के प्रोत्साहन राशि (बोनस) देने की घोषणा को सीएम योगी ने अमलीजामा पहना दिया है।

करीब छह महीने पहले योगी सरकार ने महाकुंभ की तैयारी के दौरान परिवहन कर्मियों की मेहनत और समर्पण को देखते हुए यह ऐलान किया था कि ड्यूटी पर तैनात सभी ड्राइवरों और कंडक्टरों को एकमुश्त 10-10 हजार रुपये की विशेष प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। अब यह राशि कर्मचारियों के खातों में स्थानांतरित कर दी गई है, जिससे कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

कर्मचारियों में खुशी की लहर

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारी ने जानकारी दी कि यह बोनस न केवल कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाएगा, बल्कि भविष्य में भी उन्हें जिम्मेदारियों के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। कर्मचारी संगठनों ने भी सरकार के इस कदम की सराहना की है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया है।

महाकुंभ में परिवहन विभाग की अहम भूमिका

गौरतलब है कि महाकुंभ 2025 में करोड़ों श्रद्धालु प्रयागराज में एकत्र होंगे। ऐसे में यातायात एवं आवागमन व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने में परिवहन विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए विशेष सेवाएं चलाई जाएंगी।

योगी सरकार की कर्मचारी हितैषी पहल

यह निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मचारी हितैषी सोच को दर्शाता है। राज्य सरकार समय-समय पर मेहनतकश कर्मचारियों को सम्मान देने के लिए इस प्रकार की योजनाएं लागू करती रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

9 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

18 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 day ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 day ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

1 day ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

1 day ago