मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिव मंदिर में की ज्योतिर्लिंग की प्राण प्रतिष्ठा व रूद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा) मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा आज जनपद के गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में श्री नाथ मंदिर में आयोजित श्री श्री रुद्र महायज्ञ में पूर्णाहुति दी गयी और मंदिर परिसर में निर्मित शिव मंदिर में ज्योतिर्लिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गयी तथा पूजन अर्चन किया गया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में पूजन अर्चन किया। इसके उपरांत उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से शिव मंदिर में पवित्र ज्योतिर्लिंग की प्राण-प्रतिष्ठा की। उन्होंने 16 मई से मंदिर परिसर में हो रहे रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति अर्पित की। पूर्णाहुति के बाद मुख्यमंत्री द्वारा कथा व्यास संत बालकदास जी महाराज द्वारा किये जा रहे शिवपुराण कथा ज्ञानयज्ञ में प्रतिभाग किया गया और उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया गया। इसके बाद उन्होंने सोनाड़ी देवी मंदिर में देवी के दर्शन कर उनका पूजन किया और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।
कार्यक्रम के अंत मे मुख्यमंत्री ने चौक स्थित छावनी में जनप्रतिनिधियों व जनपद के प्रबुद्ध लोगों से जनपद के विकास के संदर्भ में चर्चा की और छावनी में आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरित किया।
इस दौरान यज्ञाचार्य पं. डॉ. रंगनाथ त्रिपाठी, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया, विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह, विधायक सिसवां प्रेम सागर पटेल, विधायक नौतनवां ऋषि त्रिपाठी, मंडलायुक्त श्री रवि कुमार एन. जी., डीआईजी जे. रविन्द्र गौड़, जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविन्द्र मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

संविधान दिवस पर गूंजी संविधान की गूंज

कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को दिलाया गया नागरिक कर्तव्यों का बोध देवरिया…

2 hours ago

नेताओं की सीटों पर छह महीने का नियम, शिक्षा और स्वास्थ्य में खाली पदों पर कब?

शिक्षकों, प्रोफेसरों और डॉक्टरों के पद खाली क्यों? क्या नेताओं की कुर्सियां जनता की जरूरतों…

3 hours ago

मदुरै के दीपथून पर क्यों नहीं जला दीप? सुप्रीम कोर्ट के आदेश, धार्मिक स्वतंत्रता और संवैधानिक मर्यादा की अग्निपरीक्षा

उपशीर्षक: सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश, मद्रास हाईकोर्ट की चेतावनी और संविधान के अनुच्छेद 129,…

5 hours ago

लापरवाह अफसरों पर DM मनीष बंसल का एक्शन! चार अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि, पांच BDO का वेतन रोकने के निर्देश

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में खुली विभागों की पोल, फैमिली आईडी से लेकर अधूरे निर्माण…

6 hours ago

सरकारी नौकरी वाला दामाद या दहेज का सौदा? समाज को आत्ममंथन की जरूरत

सरकारी नौकरी वाला दामाद चाहिए, तो दहेज की मांग पर कैसी चुप्पी?बेटी के सुरक्षित भविष्य…

6 hours ago

गरीब बच्चों के लिए खुलेगा निजी स्कूलों का दरवाजा, दिसंबर से आरटीई आवेदन की उम्मीद

कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मिलेगा निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश का मौका,…

21 hours ago