सोशल ऑडिट गुणवत्ता में कमी मिलने पर टीम पर होगी कार्रवाई: सीडीओ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में सोशल ऑडिट प्रारंभ विकासखंड बैतालपुर में एंट्री कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने किया। बैठक में समस्त संबंधित को निर्देशित करते हुए मुख्य उन्होंने कहा कि सोशल ऑडिट गुणवत्ता पूर्ण तरीके से संपन्न होना चाहिए। सोशल ऑडिट में मनरेगा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की कमियां निकल कर के सामने आनी चाहिए । कार्यदाई संस्था अगर कोई चूक करेगी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।ग्राम रोजगार सेवक तकनीकी सहायक, ग्राम विकास अधिकारी/ ग्राम पंचायत अधिकारी सोशल ऑडिट की तैयारी पूरी करें। जिससे टीम को कोई परेशानी न हो।
जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय ने बैतालपुर विकासखंड के सभागार में उपस्थित ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव ,ग्राम रोजगार सेवक , तकनीकी सहायक, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर व बीआरपी से बात करते हुए कहा कि हमारा मकसद गुणवत्तापूर्ण सोशल ऑडिट कराना है। सोशल ऑडिट टीम एक्चुअल फैक्ट को प्रकाश में लाये, जिस पर आगे कार्यवाही की जाएगी। कार्यदाई संस्था को स्पष्ट निर्देश है कि सोशल ऑडिट के पूर्व अभिलेख उपलब्ध कराया जाए, अन्यथा इसको गंभीरता से लिया जाएगा। जिला विकास अधिकारी ने कहा कि पूर्व में सोशल ऑडिट में पाई गई वित्तीय अनियमितता के प्रकरण को यथा शीघ्र जमा किया जाए, जिससे एटीआर कंप्लीट हो सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुबह-सुबह पुलिस ने संभाली कमान, देवरिया में सुरक्षा को लेकर चला बड़ा अभियान

देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…

5 hours ago

दिल्ली-मुंबई से बिहार जाने वालों के लिए राहत, इन 8 स्पेशल ट्रेनों से सफर होगा आसान

छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…

5 hours ago

टाटा संस चेयरमैन पद पर चंद्रशेखरन की वापसी, फैसले के बाद खुला नया विवाद

एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…

5 hours ago

1200 सेल कर्मियों से गुलजार था भवनाथपुर, अब तीन कर्मियों तक सिमटी विश्वकर्मा पूजा

भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…

6 hours ago

मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, शुभ रंग और अंक

मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…

7 hours ago