
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
राज्य सरकार ने हाल ही में मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना की घोषणा की है और इस योजना का लाभ उठाने के लिए राज्य भर की महिलाओं से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है। यह योजना पंजीकरण अभियान अपने अपने इलाकों में राजनीतिक दलों द्वारा चलाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी मुंबई अध्यक्ष, विधायक एडवोकेट. आशीष शेलार ने चांदीवली विधानसभा क्षेत्र में इस योजना के पंजीकरण अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए मार्गदर्शन और निर्देश दिए हैं। बांद्रा स्थित कार्यालय में चांदीवली विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व नगरसेवक प्रकाश मोरे, वरिष्ठ महासचिव वी. एस सैनी एवं वार्ड 158 – वार्ड अध्यक्ष प्रशान्त मौर्य की उपस्थिति में हुई बैठक में आशीष शेलार ने महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया साथ ही शेलार ने चांदीवली विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश मोरे से चांदीवली में नया मतदाता पंजीकरण अभियान शुरू करने को कहा है।
More Stories
पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों को मुंबई कांग्रेस गुजराती सेल ने श्रद्धांजलि दी
राष्ट्रीय हिन्दू स्वयंसेवक संघ ने अनुराग कश्यप के विवादित बयान के खिलाफ किया जोरदार आंदोलन
गोरेगांव में संपन्न हुआ दिव्य प्रेरणा प्रकाश ज्ञान का फाइनल राउंड