मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से की बस्ती मण्डल की समीक्षा

लम्बित राजस्व वादों का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण समयबद्धता के साथ करें निस्तारण: मुख्यमंत्री

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद बस्ती से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडलीय समीक्षा की गयी। मुख्यमंत्री ने मंडलीय समीक्षा बैठक में जनपद संत कबीर नगर के विकास कार्यों, अपराध एवं कानून व्यवस्था, मुख्यमंत्री डैसबोर्ड की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास (ग्रामीण एवं शहरी), जल जीवन मिशन (हर घर जल), आपरेशन कायाकल्प, निराश्रित गोशाला, पशु टीकाकरण, श्रम विभाग द्वारा कन्या विवाह योजना, मातृ शिशु एवं बालिका मदद, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, इन्वेस्टर्स समिट, राजस्व वादों का निस्तारण, आईजीआरएस की समीक्षा की गयी। मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान जिले में स्वास्थ्य विभाग की डेंगू, जेई/एईएस, दिमागी बुखार, क्षय रोग, कालाजार की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त किया।
जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने जानकारी देते हुये बताया कि जिले में डेंगू का कोई केस नहीं है चिकनगुनिया के 06 केस है। जिले में संक्रामक रोगों के उपचार के लिए पीकू वार्ड, सीएचसी/पीएचसी सभी क्रियाशील है।
मुख्यमंत्री द्वारा इन्वेस्टर्स समिट के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि जनपद में उद्योग लगाने के लिए निरन्तर व्यापारियों से सम्पर्क किया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा जनप्रतिनिधियों से भी वार्ता किया गया। सांसद प्रवीण निषाद, विधायक सदर अंकुर राज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चौहान सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराय कि जनपद में एक बस स्टैड, कॉटे को ब्लाक एवं काली जगदीशपुर सहित तीन और नये थाने बनाये जाने हेतु अनुरोध किया। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में मार्गो के चौड़ीकरण एवं नये सड़कों के निर्माण हेतु अनुरोध किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि राजस्व के लंबित वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाये। जनसुनवाई में जिलाधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी सुनवाई कर राजस्व के वादों में तत्काल टीम बनाकर प्राथमिकता के आधार पर समस्या का निस्तारण कराया जाये। इसी प्रकार सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस में प्रस्तुत वादों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारित कराया जाये। विद्यालयों में कायाकल्प के माध्यम से सौन्दर्यीकरण, बालिका शौचालय, खेल का मैदान आदि सुनिश्चित किया जाये। प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास (ग्रामीण एवं शहरी) के पात्र लाभार्थियों को पूरी पारदर्शिता के साथ आवास उपलब्ध कराया जाये, इसमें किसी प्रकार की धांधली न हो, जिनके पास भूमि नहीं है उनको पट्टा करके आवास दिया जाये तथा अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाये। जल जीवन मिशन के तहत पाइप आदि की गुणवत्ता सुनिश्चित किया जाये। गोवंश में लंपी वायरस के रोकथाम के लिए संक्रमित पशु को अलग आइशोलेट किया जाये। राज्य स्तर से विद्युत की पूरी सप्लाई दी जा रही है जनपद में फाल्ट के नाम पर विद्युत कटौती न हो इसको सुनिश्चित किया जाये। सभी नगर पालिका, नगर पंचायतों, ग्राम पंचायतों में अभियान चलाकर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये। आईजीआरएस के सन्दर्भ एवं अन्य सन्दर्भ का समय से निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया।
मुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता को निर्देशित किया कि जनपद में गोवंश तस्करी, धर्मान्तरण, बालिकाओं से छेड़खानी आदि की शिकायत नहीं प्राप्त होनी चाहिए। भू माफिया, खनन माफिया, पेशेवर माफिया के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किया जाये। किसी गरीब व्यक्ति को परेशान न किया जाये। जनपद में ला एण्ड आर्डर की समस्या न उत्पन्न होने पाये।
मंडलीय समीक्षा के दौरान कलेक्ट्रेट के एनआईसी में जिलाध्यक्ष भाजपा जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया, जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी, उपायुक्त मनरेगा प्रभात द्विवेदी, पीडी संजय नायक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चन्द्रशेखर यादव, अधिशाषी अभियन्ता पीडब्लूडी आरके पाण्डेय, अधिशाषी अभियन्ता जल निगम संजय कुमार, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

5 hours ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

5 hours ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

5 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

6 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

7 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

8 hours ago