मुख्यमंत्री ने अधिकारियों संग की बैठक, त्योहारों पर सुरक्षा-स्वच्छता के पुख्ता इंतज़ाम के दिये निर्देश

लखनऊ।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की और अधिकारियों को जनता की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोग त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाएं और प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा करे।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/chhapar-toll-plaza-deputy-manager-kidnapped-and-murdered-manager-seriously-injured/

बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस महानिदेशक (ज़ोन), पुलिस महानिरीक्षक, उप महानिरीक्षक समेत वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिवों से विभागीय तैयारियों की जानकारी भी ली।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/map-approval-process-simplified-lda-strict-on-illegal-encroachments/

योगी ने कहा कि स्वच्छता, कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने मिशन शक्ति कार्यक्रम को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता बताया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि शारदीय नवरात्र के पहले दिन 22 सितंबर से प्रदेशव्यापी ‘मिशन शक्ति 5.0’ का शुभारंभ होगा, जो एक माह तक चरणबद्ध ढंग से संचालित किया जाएगा।

उन्होंने निर्देश दिया कि 21 सितंबर को प्रत्येक जनपद में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा बाइक रैली निकालकर लोगों को मिशन शक्ति और नारी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी संबंधित विभाग इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी करें।

Editor CP pandey

Recent Posts

Petrol Price Hike: मिडिल ईस्ट संकट का असर, प्रीमियम पेट्रोल महंगा—दिल्ली से मुंबई तक जानें नए रेट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारत में…

2 hours ago

आधी रात में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दहला जौनपुर, घर में लगी भीषण आग—गृहस्वामी गंभीर झुलसे, लाखों का नुकसान

मुंगरा बादशाहपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईगंज (पुराना डाकखाना गली) में…

2 hours ago

देवरिया के कालीचरण घाट पर समाजसेवी की पहल, हैंडपंप ठीक कर लगाया पीपल का पौधा—पर्यावरण का दिया संदेश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के कालीचरण घाट पर पेयजल समस्या और पर्यावरण संरक्षण को…

3 hours ago

बलिया में फरार आरोपी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर पर मुनादी—कुर्की की तैयारी तेज

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम कठौरा में फरार चल रहे आरोपी…

3 hours ago

संत कबीर नगर: ट्रक की टक्कर से कंबाइन मशीन पुल से गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर स्थित नेशनल…

3 hours ago

तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन की हालत गंभीर

राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

10 hours ago