पांचों विधान सभाओं में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए नोडल व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा जनपद महराजगंज के पांचों विधान सभाओं में होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह 31जनवरी को सकुशल एवं भव्यतापूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु नोडल अधिकारी/ सहायक नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।
सदर स्थित महालक्ष्मी लॉन में सामूहिक विवाह हेतु नोडल अधिकारी चन्द्रशेखर कुशवाहा खण्ड विकास अधिकारी सदर को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार विकास खण्ड परिसर परतावल के लिए रजत गुप्ता विकास खण्ड अधिकारी परतावल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। विकास खण्ड परिसर निचलौल में शमा सिंह खण्ड विकास अधिकारी निचलौल तथा नौतनवा में विकास खण्ड परिसर लक्ष्मीपुर के लिए नोडल अधिकारी अमित मिश्रा खण्ड विकास अधिकारी लक्ष्मीपुर को नामित किया गया है। विधानसभा फरेन्दा के सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज परिसर में सामूहिक विवाह हेतु अर्जुन प्रसाद, खण्ड विकास अधिकारी फरेंदा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है ।
शान्ति एंव सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था को सुनिश्चित करने हेतु पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन, यातायात, खाद्य एंव अभिहित को निर्देशित किया गया है। साफ–सफाई की व्यवस्था हेतु सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत को निर्देशित किया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

नोएडा में वैलेंटाइन डे पर सनसनी: कार में मिले प्रेमी युगल के शव

नोएडा (राष्ट्र की परम्परा)। वैलेंटाइन डे के दिन नोएडा के सेक्टर 107 से दिल दहला…

16 seconds ago

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: पुलिस विभाग के 20 अधिकारी ट्रांसफर

देहरादून (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए…

33 minutes ago

दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस: पीरागढ़ी में कार से मिलीं 3 लाशें, पाखंडी बाबा कमरुद्दीन गिरफ्तार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के पीरागढ़ी इलाके में कार से तीन लाशें मिलने…

36 minutes ago

बाबा भोलेनाथ की आराधना से कैसे दूर होते हैं जीवन के कष्ट

महाशिवरात्रि 2026: बाबा भोलेनाथ ने त्यागा वैराग्य, अपनाया वैवाहिक जीवन – आचार्य अजय शुक्ल15 फरवरी…

38 minutes ago

British Vogue कवर पर भारतीय सुंदरता का नया अध्याय

ब्रिटिश Vogue में छाईं भविता मांडवा: डस्की स्किन टोन के साथ भारतीय सुंदरता का नया…

39 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला: जन्म से तय होती है जाति, विवाह या धर्म परिवर्तन से नहीं बदलती

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि…

40 minutes ago