मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत शिक्षकों के आवेदन आमंत्रित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने बताया है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत जनपद के एचआर पीजी कालेज, खलीलाबाद में सिविल प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु समाज कल्याण विभाग द्वारा आधुनिक सुविधाओं एवं सौम्य वातावरण में कोचिंग कक्षाएं अपरान्ह 02.00 से 05.00 बजे तक संचालित की जा रही है। जिसमें एक व्याख्यान 90 मिनट का होता है। योजनान्तर्गत शासनादेश में दी गयी व्यवस्था के अनुसार प्रति व्याख्यान हेतु रू 2000.00 (दो हजार रूपये मात्र) दिए जाने का प्रावधान है।
उक्त कोचिंग में योग्य शिक्षकों-व्याख्याताओं की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी जिन्होने सिविल सेवा, यूपी पीएससी, यूपीएससी की मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण की हो एवं किन्ही कारणो से चयन नही हो सका अथवा सेवा में नही है, उन्हे विशेष वरीयता दी जायेगी। इच्छुक शिक्षक, विषय विशेषज्ञ उक्त कोचिंग में व्याख्यान, अध्यापन हेतु अपनी शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्रों एवं पूर्ण विवरण यथा (नाम, पता, मोबाइल नम्बर, वर्तमान में किये जा रहे अध्यापन कार्य एवं संस्थान का विवरण) के साथ प्रार्थना-पत्र कोर्स को-आर्डिनेटर मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना स्वर्ण जयंती हाल के ऊपर एचआर पीजी कालेज खलीलाबाद, संतकबीर नगर में दिनांक 21 जून 2024 से 28 जून 2024 तक प्रस्तुत कर सकते है।
उन्होंने बताया कि यूपीएससी, यूपीपीएससी हेतु विषय भूगोल के लिए भूगोल, इन्वायरमेन्ट एण्ड डिजास्टर मैनेजमेंट, राजनीति शास्त्र के लिए भारतीय राज्य व्यवस्था एवं शासन प्रणाली, वैश्विक संबंध, भारतीय समाज, विज्ञान हेतु साइंस एण्ड टेक्नालॉजी, उत्तर प्रदेश विशेष यूपी स्पेशल (पेपर 05 एवं पेपर 06), सीसैट हेतु मैथ, रिजनिंग, हिन्दी, अंग्रेजी, इण्टरपर्सनल स्कील्स एण्ड कम्यूनिकेशन है।

rkpnews@desk

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

13 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

3 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

3 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

3 days ago