देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान देवरिया जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी, देवरिया, प्रत्यूष पांडेय को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने, जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने और लोकतंत्र को सशक्त करने के लिए किए गए प्रयासों के लिए दिया गया है।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, स्वीप टीम और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनकी सराहना की और बधाई दी।
सम्मान प्राप्त करने के बाद मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय ने इसे पूरी टीम की मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विभागीय पक्ष और कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध…
पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण गोरखपुर…
बारिश के बीच 500 मीटर तक वाहनों की कतार, दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान…
29 सितंबर को अधिसूचना, 6 अक्टूबर तक नामांकन; 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर…
मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में तनाव, अनिद्रा और नशे के दुष्प्रभावों पर हुई चर्चा संत…