मुख्य विकास अधिकारी ने पीएम सूर्य घर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के दिए निर्देश

विद्युत विभाग के अधिकारियों को वेंडरों और उपभोक्ताओं की समस्याओं को शीघ्र निस्तारित करने के दिए निर्देश

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

        मुख्य विकास अधिकारी  ओजस्वी राज ने  विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री की महत्त्वाकांक्षी योजना, पीएम सूर्य घर की प्रगति की समीक्षा की।
      मुख्य विकास अधिकारी ने समीक्षा के दौरान कहा कि जनपद के नगर-निकायों/पंचायत क्षेत्रों में पीएम सूर्य घर योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाय। इसके साथ ही उन्होंने प्रत्येक नगर-निकायों/पंचायत क्षेत्रों कम से कम 5 बड़े होर्डिंग लगवाने के भी निर्देश दिए,ताकि आमजन जागरूक होकर पीएम सूर्य घर योजना में अपना पंजीकरण कराकर लाभान्वित हो सके। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को सभी वार्ड सदस्यों के साथ बैठक कर योजना की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

      बैठक में वेंडरों और उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याओं को साझा किया, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का गुणवत्ता के साथ शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाय, ताकि इस योजना का लाभ अंतिम उपभोक्ता तक सुगमता से पहुँच  सके।
       बैठक में  विद्युत विभाग के अधिकारीगण, पी0ओ0 नेडा एवं एलडीएम सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण तथा वेंडर और उपभोक्तागण उपस्थित रहें।
rkpnews@desk

Recent Posts

सप्तश्रृंगी सोसाइटी दक्षिण गुजरात के लोगो के लिए बना आदर्श

बारडोली/गुजरात(राष्ट्र की परम्परा)l बारडोली सरदार वल्लभभाई पटेल की कर्मभूमि पुण्य भूमि जो सुरत जिले में…

23 minutes ago

मऊ: Rajesh Agrawal ने मृतक बीएलओ के परिवार को दी ₹15,000 की आर्थिक सहायता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मधुबन तहसील क्षेत्र के मित्तूपुर ग्राम की बीएलओ आशा देवी का…

42 minutes ago

महराजगंज: मिर्च के तीखे तेवर से तपी रसोई, फरवरी में दामों ने तोड़ा रिकॉर्ड

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरवरी का महीना इस बार आम लोगों के लिए महंगाई का…

47 minutes ago

पुलिस की सख्ती से अपराध नियंत्रण की पहल, देवरिया में चला विशेष मॉर्निंग चेकिंग अभियान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और नागरिकों में सुरक्षा…

50 minutes ago

बलिया: Ghaghara River किनारे सफेद बालू का अवैध खनन तेज, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घाघरा नदी किनारे स्थित दुहा बिहरा क्षेत्र में इन…

2 hours ago

मऊ: जीवित पति को मृत दिखाकर पत्नी ले रही थी विधवा पेंशन, डीएम से शिकायत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना रामपुर क्षेत्र अंतर्गत लखनौर गांव के निवासी पवन…

2 hours ago