मुख्य विकास अधिकारी ने किया पीएचसी का आकस्मिक निरीक्षण

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह सिनसिनवार, जैतीपुर विकास खंड के ग्राम गढ़िया रंगीन पहुंची जहां उन्होंने सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में चिकित्साधिकारी डॉक्टर अरुण कुमार अनुपस्थित मिले, मौके पर स्टाफ नर्स बबीता रावत एवं प्रेम सिंह मिले जो ओ पी डी संचालित कर रहे थे व मरीजों को दवाइयां वितरित कर रहे थे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने लेबर रूम व टीकाकरण कक्ष तथा अन्य कक्षों का भी निरीक्षण किया। बाहर आकर अस्पताल परिसर का निरीक्षण करने पर बाउंड्री वाल के किनारे आसपास घास लगी थी व कूड़ा इकठ्ठा था जिसे साफ सफाई करने के निर्देश दिए व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

Karan Pandey

Recent Posts

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

1 hour ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

3 hours ago

स्किमैगो रैंकिंग 2026 में डीडीयूजीयू का प्रदर्शन बेहतर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…

3 hours ago

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…

4 hours ago

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…

4 hours ago

ई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…

5 hours ago