गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
आस्था के महापर्व छठ पर्व पर व्रती महिलाएं अपने-अपने नजदीकी घाटों पर पहुंचकर डूबते हुए सूर्य को अर्ध दी। इस दौरान जनपद के आला अधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए निगरानी कर रहे थे, राजघाट, रामगढ़ ताल, गोरखनाथ मंदिर, मानसरोवर, महेशरा मीरपुर जंगल, बाकी भट्टा चौराहा सहित अन्य जगहों पर वर्ती महिलाओं ने डूबते सूरज को अर्ध दी जहां सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ गोताखोर पुलिस के जवान बराबर निगरानी बनाए रहे, इस दौरान एडीजी जोन अखिल कुमार, आईजी रेंज जे रविंद्र गौड़, मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, जिला अधिकारी कृष्ण करुणेश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन, पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई, अपर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, निरंकार सिंह, शिवपूजन यादव, एसपी दक्षिणी अरुण कुमार सिंह, एसपी उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी सहित जनपद के सभी सी ओ अपने अपने सर्किल के क्षेत्र में मुस्तैदी के साथ अपनी दायित्व का निर्वहन कर रहे थे।
अवैध वसूली बंद करने, होम डिलीवरी सुनिश्चित करने व कॉल सेंटर स्थापित करने की उठाई…
22 कंपनियों ने लिया भाग, 1536 युवाओं का साक्षात्कार—नव निर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम के…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026’ को जनपद…
मऊ,(राष्ट्र की परम्परा)। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद मऊ में पर्यावरण संरक्षण और नदी…
सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के सिवानकलां गांव में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के…