देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
संत विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र एवं छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ अशोक सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया तथा बच्चों को खेल भावना से खेलते हुए मानसिक और शारीरिक विकास पर जोर देने की बात कही। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के फाइनल में एलएलबी द्वितीय वर्ष के अभिषेक चौरसिया ने प्रथम स्थान तथा बीए प्रथम वर्ष के विशाल गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान बीए तृतीय वर्ष की शिखा पांडे को तथा बीए तृतीय वर्ष की ही अंजली सिंह को को द्वितीय स्थान मिला । समस्त प्रतियोगिता क्रीड़ा सचिव डॉ मंतोष कुमार मौर्य की देखरेख में संपन्न हुई।मंतोष कुमार मौर्य ने छात्र-छात्राओं को नियमानुसार खेलने तथा समस्त प्रतियोगिताओं में अधिकतम भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ वाचस्पति द्विवेदी,डॉ शैलेंद्र राव, डॉ अरविंद कुमार,डॉ पुनीत सिंह,डॉक्टर मनोज सिंह यादव, डॉ शगुफ्ता अफरोज, डॉ कृष्ण मुरारी गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान: 214 लोगों व 132 वाहनों की जांच, पुलिस ने बढ़ाया…
घुघली में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, पुलिस…
जबलपुर/सिहोरा(राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र के आजाद चौक…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)सड़क हादसा की एक दर्दनाक घटना में गौरी बाजार थाना क्षेत्र…
ब्रिटेन की राजशाही में उस समय हलचल मच गई जब गुरुवार (19 फरवरी 2026) को…
सलेमपुर में आभूषण व्यवसाई से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सिर पर कट्टा तानकर बदमाश फरार…