परिषदीय विद्यालयों में खुशनुमा माहौल पहला दिन

बलिया (राष्ट्र की परम्पर)। शिक्षा सत्र के पहले दिन परिषदीय विद्यालयों में खुशनुमा माहौल रहा। परिषदीय विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओं द्वारा बच्चों का रोली, कुमकुम व फूल माला से स्वागत किया गया। ब्लाक संसाधन केंद्र बैरिया के परिसर में कम्पोजिट विद्यालय बैरिया के छात्र छात्राएं शिक्षकों व खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार मिश्र के साथ प्राथमिक शिक्षा को लेकर टेलीविजन पर प्रसारित मुख्यमंत्री के संवाद को सांझा किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सम्बोधन में परिषदीय विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं व संसाधनों के विषय मे विस्तार से जानकारी दी। बताया कि वर्ष 2017 में परिषदीय विद्यालयों में 1 करोड़ 24 लाख बच्चों का नामांकन था जो अब बढ़कर 1 करोड़ 91 लाख हो गया है । मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से आग्रह किया कि वो पूरे मनोयोग से बच्चों को पढ़ाये व उनसे आत्मीय संबंध स्थापित करें। इसी क्रम में कम्पोजिट विद्यालय रानीगंज, परिषदीय विद्यालय बैजनाथ, प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा, प्राथमिक विद्यालय मिश्र के मठिया, प्राथमिक विद्यालय बैजनाथ छपरा, प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमाबाद सहित क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का स्वागत किया गया तथा उन्हें भोजन में पूड़ी खीर व मिष्ठान आदि दिया गया।

Karan Pandey

Recent Posts

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

2 hours ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

5 hours ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

6 hours ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

16 hours ago

रॉयल्टी के छह गुना दंड से परेशान पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, कार्य बहिष्कार की तैयारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…

18 hours ago

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

23 hours ago