26 स्थानों पर हुई चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर सख्त निगरानी

देवरिया पुलिस का मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान: 527 व्यक्तियों और 292 वाहनों की जांच

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में सुबह जिलेभर में “मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान”चलाया गया। अभियान का उद्देश्य शांति एवं कानून व्यवस्था को मजबूत करना, आमजन में सुरक्षा की भावना जगाना और पुलिस-जन सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।सुबह 5 बजे से 8 बजे तक हुए इस विशेष अभियान में जनपद के सभी थाना प्रभारी और थानाध्यक्षों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया तथा उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने छोटे-मोटे विवादों को सामुदायिक स्तर पर सुलझाने का प्रयास किया और मित्र पुलिसिंग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान चोरी की गाड़ियों की तलाश, तीन सवारी पर कार्रवाई, मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों का चालान, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर रोक तथा अवैध असलहा और मादक पदार्थों पर निगरानी की गई।अभियान के दौरान जनपद के कुल 26 स्थानों पर चेकिंग की गई, जिसमें 527 व्यक्तियों व 292 वाहनों की जांच की गई। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मॉर्निंग वॉक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्हें संतोष की अनुभूति हुई।जनपदीय पुलिस ने आश्वस्त किया कि ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे, जिससे जनता का विश्वास, सुरक्षा और शांति व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता पर बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें – UP: लखनऊ में धर्मांतरण का खेल बेनकाब, चंगाई सभा के बहाने दे रहे थे धर्म परिवर्तन का लालच; आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें – दिल्ली में बम धमकी से हड़कंप: एयरपोर्ट और 300 स्कूलों को मिला ईमेल, जांच में नहीं मिला कुछ संदिग्ध

Editor CP pandey

Recent Posts

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

1 minute ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

12 minutes ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

3 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

3 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

3 hours ago

Rajouri Encounter: एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना की कार्रवाई

Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…

9 hours ago