बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) सीएचसी पयागपुर अधीक्षक के औचक निरीक्षण में कोट बाजार स्थित तेजस डायग्नोस्टिक सेंटर में कमियां पाई गई ,जिसमें जांच से संबंधित डॉक्टर नहीं मिले तथा मशीनों का उचित रखरखाव नहीं,मिला,
एवं सेंटर का कोई वैध पेपर नहीं मिला जिसके कारण डायग्नोस्टिक सेंटर को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया है। पयागपुर क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर चलने वाले डायग्नोस्टिक सेंटरों के संचालकों में हड़कंप मच हुई है। जब इस संदर्भ में सीएचसी अधीक्षक पयागपुर थानेदार ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान तेजस डायग्नोस्टिक सेंटर पर जांच से संबंधित कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था, एवं सेंटर का वैध पेपर मांगा गया तो उपलब्ध नहीं कराया गया एवं मशीनों के उचित रखरखाव को सही ना देखते हुए डायग्नोस्टिक सेंटर को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया । जिससे,अवैध डायग्नोस्टिक सेंटर चलाने वाले संचालक इस कार्रवाई से डरे हुए हैं । शासन का अंदेशा भी है कि आने वाले दिनों में ऐसे अवैध रूप से चल रहे डायग्नोस्टिक पर जरूर कार्यवाही होगी ।वही जब डायग्नोस्टिक संचालक तेज नारायण गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सेंटर की साफ सफाई हो रही थी उसी बीच सीएचसी अधीक्षक पयागपुर सेंटर पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी।
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र के बढ़ौना हर्दो चौराहे पर बच्चों के आपसी झगड़े…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश हेतु आयोजित शोध पात्रता परीक्षा…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l आगामी 3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन खग्रास…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बुधा…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन…