नकलविहीन, शान्तिपूर्ण व सीसीटीवी की निगरानी में चल रही है कामिल एवं फाजिल की परीक्षाएं

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया है कि उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा संचालित सेकेण्ड्री, सीनियर सेकेण्ड्री, कामिल एवं फाजिल परीक्षा वर्ष 2023 दिनांक 23 मई को प्रथम पाली में प्रातः 08.00 बजे से 11.00 बजे तक जनपद संत कबीर नगर के 03 परीक्षा केन्द्रों क्रमशः मदरसा अरबिया अहले सुन्नत मिस्बाहुल उलूम विधियानी खलीलाबाद, मदरसा अरबिया कादरिया रिजविया देवरियालाल एवं मदरसा अरबिया अहले सुन्नत मदीनतुल उलूम महदेवा नन्दौर, संत कबीर नगर का डॉ0 इफ्तिखार अहमद जावेद, अध्यक्ष, उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ, उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण बस्ती मण्डल, बस्ती, विजय प्रताप यादव द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय पाया गया कि परीक्षा नकलविहीन एवं शान्तिपूर्ण सी0सी0टी0वी0 कैमरे के निगरानी में सम्पन्न हो रही है।
उन्होंने बताया की दिनांक 23.05.2023 को उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा संचालित सेकेण्ड्री, सीनियर सेकेण्ड्री, कामिल एवं फाजिल परीक्षा वर्ष 2023 में जनपद के 12 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा के पांचवे दिन प्रथम पाली में सेकेण्ड्री (सामान्य हिन्दी) एवं द्वितीय पाली में सीनियर सेकेण्ड्री (सामान्य हिन्दी) तथा कामिल (तहजीब-व-सफात) की परीक्षा में प्रथम पाली के पंजीकृत कुल 2194 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1471-परीक्षार्थी उपस्थित एवं 723-छात्र अनुपस्थित पाये गये तथा द्वितीय पाली में 940 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 700-परीक्षार्थी उपस्थित एवं 240-छात्र अनुपस्थित पाये गये।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

5 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

6 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

6 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

6 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

6 hours ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

6 hours ago