देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी कृष्ण कांत राय ने जनपद के समस्त दिव्यांगजनों को अवगत कराया है कि कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण एवं विभागीय योजनाओ से लाभान्वित किये जाने हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा।
आयोजित होने वाले शिविर में कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण से लाभान्वित किये जाने हेतु (ऐसे दिव्यांगजन जिन्होने गत तीन वर्ष में उपकरण प्राप्त नही किये हो एवं विद्यार्थी की अवस्था में एक वर्ष) चिन्हांकन कार्य, दिव्यांग / कुष्ठावस्था पेंशन योजना, शादी-विवाह पुरस्कार योजना, दुकान निर्माण / संचालन, योजना कॉक्लियर इम्प्लांट योजना के लिए पात्र दिव्यांगजनो का चिन्हांकन कार्य, मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल हेतु चिन्हांकन कार्य (ऐसे दिव्यांगजन जो मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल प्राप्त न हुआ हो, जिनकी दिव्यांगता 80 प्रतिशत है।) किया जाएगा। चिन्हांकन कार्य हेतु निर्धारित अभिलेख यथा दिव्यांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नम्बर अनिवार्य है।
एम०एम०पी०जी० कालेज भाटपाररानी में 13 जुलाई, इण्टर कालेज हाटा देवरिया में 14 जुलाई, इण्टर कालेज बरियारपुर में 16 जुलाई, संस्कृत विद्यालय बैकुंठपुर में 17 जुलाई, मानस इण्टर कालेज फतेहपुर रूद्रपुर में 21 जुलाई तथा इण्टर कालेज लक्ष्मीपुर रूद्रपुर में शिविर / कैम्प का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 04 बजे तक किया जाएगा।
आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…
मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…
लोकसभा चुनाव की सफलता के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अखिलेश यादव, भीड़…
फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…
दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…
4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…