सदर अस्पताल मे फैली अव्यवस्था

विधायक ने औचक निरीक्षण कर सुधार के दिए निर्देश

राँची / हजारीबाग (राष्ट्र की परम्परा) सदर अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने औचक निरीक्षण किया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया में देरी और मरीजों की परेशानियों की शिकायत पर वे अस्पताल पहुंचे और आम मरीजों व उनके परिजनों से सीधे संवाद कर जमीनी हालात का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पर्ची काउंटर पर भीड़, कर्मचारियों की कमी और लंबी कतारें देखकर विधायक नाराज हुए। उन्होंने पर्ची व्यवस्था को सरल, तेज और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए ताकि गंभीर मरीजों को समय पर इलाज मिल सके।
विधायक ने अस्पताल की स्थिति से शशि प्रकाश सिंह को अवगत कराया, जिन्होंने शीघ्र सुधार का भरोसा दिया। इसके बाद सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडे मौके पर पहुंचे और व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा भर्ती मरीजों के भोजन की गुणवत्ता की जांच करते हुए प्रतिदिन भोजन चार्ट तैयार करने, शीतकाल में गर्म व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने और आउटसोर्सिंग एजेंसियों को सेवा-भावना से काम करने की चेतावनी दी गई। पोस्टमार्टम प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू कराने की पहल भी की गई, ताकि शोकाकुल परिजनों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।
मीडिया से बातचीत में विधायक ने कहा कि सदर अस्पताल आम जनता का सबसे अहम स्वास्थ्य केंद्र है और यहां किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी; व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

महराजगंज के घुघली के लाल डॉ. अनोज यादव को पीएचडी, क्षेत्र में जश्न

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत घुघली के वार्ड नं. 8 श्याम नगर निवासी छोटेलाल…

5 minutes ago

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

8 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

10 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

11 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

11 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

11 hours ago